व्रत के दौरान अगर कुछ टेस्टी और क्रिस्पी खाने का मन है, तो शकरकंदी की क्रिस्पी कटलेट जरूर ट्राई करें। ये कटलेट बनाने में आसान होने के साथ स्वाद में भी लाजवाब लगते हैं। उबली शकरकंदी में व्रत में खाए जाने वाले मसाले और सामग्री मिलाकर इन्हें तैयार किया जाता है। हल्का कुरकुरा होने तक सेंकें और हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें। चलिए नोट कर लें रेसिपी 

शकरकंदी की टिक्की बनाने के लिए सामग्री

  • शकरकंद 1, भुनी हुई मूंगफली आधा कप, कुट्टू का आटा आधा कप, हरी मिर्च 4, अदरक 3 इंच, हरा धनिया आधा कप, स्वादानुसार सेंधा नमक, जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच, तलने के लिए तेल

  • हरी चटनी के लिए सामग्री: हरा धनिया आधा कप, हरी मिर्च 4, भुनी हुई मूंगफली 2 बड़ा चम्मच, दही 2 बड़ा चम्मच, नमक

शकरकंदी की टिक्की बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: शकरकंदी की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और कुकर में शकरकंद को डालकर उबाल लें। जब यह उबल जाए तो गैस बंद कर दें। और शकरकंदी को पानी से बाहर निकालें

  • दूसरा स्टेप: अब मूंगफली को रोस्ट करें और दरदरा पीस लें। अब एक थाली में शकरकंदी को छीलकर अच्छी तरह से स्मैश करें। और उसमें दरदरा पीसा  मूंगफली और कुट्टू का आटा, बारीक कटी हरी मिर्च 4, कददूसक किया हुआ अदरक, बारीक कटा हरा धनिया, स्वादानुसार सेंधा नमक, जीरा पाउडर डाकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसे तब तक मलें जब तक वह डो न बन जाए। आप इसमें एकदम ज़रा पानी का इस्तेमाल करें ताकि टिक्की अच्छे से बन जाए। 

  • तीसरा स्टेप: अब सभी मिश्रण का अच्छी तरह से टिक्की बना लें और गैस ऑन कर उसपर एक पैन रखें और तेल से अच्छी तरह से ग्रीस करें और टिक्की को रखें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक भूनें। इसे मीडियम से स्लो आंच पर फ्राई करें। जब टिक्की अंदर से पक जाए और बाहर से क्रिस्पी हो जाए तब गैस बंद कर दें। 

  • चौथा स्टेप: अब, धनिया की चटनी बना लें आधा कप हरा धनिया, हरी मिर्च, भुनी हुई मूंगफली, दही और नमक लें और मिक्सर जार में डालकर एकदम बारीक पीस लें। अब धनिया की चटनी के साथ क्रिस्पी टिक्की का लुत्फ़ उठाएं।





Source link

Write A Comment