बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान काम से ब्रेक लेकर लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में उन्हें अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम खान के साथ घूमते हुए देखा गया। अब सोशल मीडिया पर खान परिवार की साथ में घूमते हुए कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे फैंस को फिल्म सेट से दूर सुपरस्टार की एक अलग झलक देखने को मिली। वायरल वीडियो में शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान सिंपल आउटफिट में नजर आ रही है, जिसमें लोग एक्ट्रेस को बहुत पसंद कर रहे हैं।

शाहरुख खान लंदन में परिवार संग मना रहे छुट्टियां

वायरल हुए एक वीडियो में शाहरुख लंदन की सड़कों पर कैजुअल लुक में घूमते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने बैगी ट्राउजर, प्लेन टी-शर्ट और हुडी पहनी हुई है। आर्यन और अबराम उनके पीछे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में उनके साथ गौरी और सुहाना साथ में नजर आ रही हैं। इन वायरल मोमेंट्स में किंन खान को अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा सकता है।

लंदन में भी है शाहरुख खान का आलीशान बंगला

शाहरुख इसके पहले भी कई बार अपने परिवार के साथ लंदन छुट्टियां मनाते हुए नजर आ चुके हैं। कहा जाता है कि शहर के पार्क लेन इलाके में उनका एक आलीशान घर भी है, जहां उनका परिवार यूके जर्नी के दौरान रुकते हैं। ‘मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज’ की एक पुरानी रिपोर्ट का हवाला देते हुए ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ ने बताया कि शाहरुख ने यह प्रॉपर्टी 2009 में लगभग 20 मिलियन पाउंड में खरीदी थी, जब भी अभिनेता और उनका परिवार लंदन में छुट्टियां मनाते हुए दिखाई देते हैं तो उनके इस घर की चर्चा जरूर होती है।

किंग खान पहली बार बेटी संग स्क्रीन पर आएंगे नजर

काम की बात करें तो शाहरुख खान को आखिरी बार राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ में देखा गया था, जो 2023 में रिलीज हुई थी। उसी साल उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ के साथ अपने करियर की दो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। अब शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो अगले साल थिएटर में रिलीज होने वाली है। दीपिका पादुकोण भी है। हाल ही में ‘किंग’ के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई थी, जिनमें उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें – क्या 450 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही शाहरुख खान की ‘किंग’? सिद्धार्थ आनंद ने अफवाहों पर किया रिएक्ट

श्रेयस तलपड़े को नहीं मिल रहा था होम लोन, फराह खान ने शाहरुख को किया कॉल, एक साइन और बैंक से मिल गई मंजूरी

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment