Last Updated:
Agra famous Street Food: आगरा में कारगिल पेट्रोल पंप के पास एक दाल-बाटी स्टॉल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. यहां किफायती रेट में शुद्ध देशी घी और घर के मसालों से बनी दाल-बाटी का बेहतरीन स्वाद मिलता है, जिसे हरी चटनी के साथ परोसा जाता है. आइए इस फेमस दुकान के बारे में और इसकी खासियत के बारे में जानते हैं.
आगरा: अक्सर लोग कहते हैं कि दाल-बाटी खाना है तो बिहार या पूर्वांचल आना पड़ेगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. अब दिल्ली-नोएडा और आगरा में रहने वाले लोग भी दाल-बाटी का लुत्फ उठा सकते हैं. उत्तर प्रदेश के आगरा में इन दिनों दाल-बाटी का स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है. आगरा के कारगिल पेट्रोल पंप के पास लगने वाली दाल-बाटी की स्टाल पर शाम होते ही लोगों की भीड़ जुटने लगती है. यहां मिलने वाली दाल-बाटी अपने देसी स्वाद और खास अंदाज के लिए लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है.
स्टाल पर बाटी के साथ स्वादिष्ट दाल परोसी जाती है. दाल को शुद्ध सरसों के तेल और घर में तैयार किए गए मसालों से बनाया जाता है, जिससे इसमें खास देसी खुशबू और स्वाद आता है. बाटी को पारंपरिक तरीके से तैयार कर दाल के साथ परोसा जाता है. खास बात यह है कि यहां आने वाले लोग स्वाद के साथ देसी खाने का अनुभव भी ले रहे हैं. परिवार, दोस्तों और युवाओं के बीच यह स्टाल खासा आकर्षण बनी हुई है. आगरा में दाल-बाटी पसंद करने वालों के लिए यह जगह अब एक नया ठिकाना बनती जा रही है.
शुद्ध देशी घी में बनती है बाटी
आगरा के कारगिल पेट्रोल पंप के पास लगने वाली दाल-बाटी की स्टाल इन दिनों लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां मिलने वाली दाल-बाटी अपने देसी स्वाद और खास तरीके से तैयार किए जाने के लिए जानी जाती है. यहां के दुकानदार उमाशंकर ने बताया कि उनकी दाल-बाटी की सबसे बड़ी खासियत इसका शुद्ध देशी घी है. बाटी को शुद्ध देशी घी में तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. वहीं दाल में भी देशी घी का खास छोंक लगाया जाता है.
उन्होंने कहा कि दाल को ताजे टमाटर, प्याज, अदरक और लहसुन के साथ तैयार किया जाता है. उमाशंकर ने कहा कि मसालों और ताजी सामग्री का सही मिश्रण दाल को अलग स्वाद देता है. यही वजह है कि यहां आने वाले ग्राहक दाल-बाटी का स्वाद चखने के बाद दोबारा भी पहुंचते हैं.
खास घर की बनी हरी चटनी के साथ भी खाते हैं ग्राहक
आगरा के कारगिल पेट्रोल पंप के पास मशहूर दाल-बाटी की स्टाल पर मिलने वाली खास हरी चटनी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है. यहां के दुकानदार उमाशंकर ने बताया कि उनकी बाटी को स्वादिष्ट दाल के साथ परोसा जाता है. इसके साथ घर पर तैयार की गई शुद्ध हरी चटनी भी ग्राहकों को दी जाती है.
उमाशंकर ने कहा कि यह चटनी खट्टी और हल्की तीखी होती है, जो दाल-बाटी के स्वाद को और बढ़ा देती है. चटनी में ताजा हरा धनिया, मसाले और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है. इसे खास तरीके से तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद अलग नजर आता है. दाल-बाटी खाने आने वाले ग्राहक इस हरी चटनी को काफी पसंद करते हैं और कई लोग इसके स्वाद की तारीफ भी करते हैं.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ें