पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों, नंदीग्राम और रेजिनगर पर उपचुनाव होने वाले हैं। छह अक्टूबर को दोनों सीटों पर वोटिंग होगी और नौ अक्टूबर को नतीजे आएंगे। कहा जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी की छोड़ी हुई सीट नंदीग्राम से ममता बनर्जी चुनाव लड़ सकती हैं। उपचुनाव को लेकर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रेजिनगर और नंदीग्रीम उपचुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि देखिए इस उपचुनाव में भगवाधारी उनका क्या हाल करते हैं। 

टीएमसी के बागी रीताब्रत बनर्जी गुट के मदन मित्रा ने कहा, नंदीग्राम सीट से अगर ममता बनर्जी उम्मीदवार बनती हैं तो हमारी ओर से कोई उम्मीदवार उस सीट से खड़ा नहीं होगा। यह हमने कल ही कह दिया था।

मैने देखा है कि लिलुआ में एक संत आए थे, उन्होंने संत के तरह देश प्रेम का कथा, राष्ट्रवाद का कथा अखंड भारत का कथा, परंपरा का बात उन्होंने उनके तरह कहा है, जिसे ग्रहण करना है करेंगे जिसे ग्रहण नहीं करना है नहीं करेंगे, यह किसी के ऊपर दबाव नहीं है। लेकिन मैने कुछ लोगों को देखा कि भवानीपुर थाने के सामने फोटो में आग लगाया है। मैं यहां से कोलकाता पुलिस के CP को निर्देश देता हूं कि उन्हें अरेस्ट करें। इस राज्य में ऐसा नहीं चलेगा। यह सब बहुत हो गया। अपिजमेंट पॉलिटिक्स बहुत हो गया।

 





Source link

Write A Comment