Last Updated:
सद्गुरु ने बताया कि वे एक समय सिर्फ भीगी हुई मूंगफली और केला खाकर पूरा दिन बिताते थे. लेकिन क्या यह नाश्ता हर किसी के लिए पर्याप्त है? जानिए इस कॉम्बिनेशन के पोषण, फायदे और विशेषज्ञ क्या सलाह देते हैं.
सद्गुरु का ब्रेकफास्ट.
दिन की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते से करने की सलाह अक्सर दी जाती है, लेकिन अगर कोई कहे कि सिर्फ एक केला और रातभर भीगी हुई एक मुट्ठी मूंगफली पूरे दिन के लिए पर्याप्त हो सकती है, तो शायद यकीन करना मुश्किल होगा. हाल ही में ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके जीवन का एक दौर ऐसा भी था, जब वे सिर्फ भीगी हुई मूंगफली और केले पर पूरा दिन निकाल लेते थे. उनका कहना था कि यह संयोजन शरीर को जरूरी ऊर्जा देने के लिए काफी है.
हालांकि, पोषण विशेषज्ञों का मानना है कि यह कॉम्बिनेशन पौष्टिक जरूर है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए पूरे दिन का भोजन नहीं माना जा सकता. आइए जानते हैं कि इस नाश्ते में क्या खास है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
View this post on Instagram