Last Updated:
Homemade raita recipes for summer: गर्मियों में रायता जरूर खाना चाहिए, क्योंकि इसमें दही होने के कारण ये पाचन को सही रखता है. साथ ही पेट कूल रहता है. हड्डियां मजबूत होती हैं. शरीर में कैल्शियम, विटामिन डी की कमी दूर होती है. आपको यहां 4 तरह से रायता बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. इन्हें आप 10 मिनट में आसानी से बना लेंगे.
गर्मियों में खाएं ये 4 तरह के रायते.
गर्मियों में खाने में रायता शामिल हो जाए तो स्वाद डबल हो जाता है. आमतौर पर लोग खीरा, टमाटर, प्याज आदि कद्दूकस करके दही में डालते हैं और नमकीन रायता बनाकर खाते हैं. कुछ लोग बूंदी रायता भी खूब खाना पसंद करते हैं. रायता आप कोई सा भी खाएं, गर्मियों में पाचन को दुरुस्त रखता है. साथ ही दही हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है. यदि आपकी थाली में अभी भी दिन के समय रायता शामिल नहीं हुआ है तो शेफ कुणाल कपूर के तरीके से ये तीन तरह के रायते बनाकर खाएं. ये बेहद ही हेल्दी और टेस्टी हैं. इनकी रेसिपी बहुत ही आसान है, जिसे आप खाना खाने से कुछ ही मिनट पहले बना सकते हैं. रायता ना सिर्फ शरीर को हेल्दी रखता है, पेट को कूल बनाए रखता है, बल्कि पूरी थाली का स्वाद संतुलित कर देता है. जानिए यहां खीरा रायता, बूंदी रायता, टमाटर और नारियल का रायता बनाने की रेसिपी, शेफ कुणाल के अनुसार.
1. सन्नाटा रायता बनाने के लिए सामग्री
दही – 1 कप
पानी (पानी)-1 कप
नमक (नमक)-स्वादानुसार
मिर्च पाउडर (मिर्च पाउडर) – 1 चम्मच
बूंदी-½ कप
सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच
हींग -½ छोटा चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
धनिया, कटा हुआ (ताजा धनिया)- मुट्ठी भर
सन्नाटा रायता बनाने की रेसिपी
दही में पानी डालकर पतला करें. सन्नाटा रायता काफी पतला बनता है. इसे मिक्स करें. इसमें बूंदी, नमक, लाल मिर्च पाउडर डाल दें. पैन या दीये में सरसों का तेल, हींग, जीरा डालें. इसे चटकने दें गैस पर. अब इसे दीये समेत रायते के अंदर डाल दें. फ्रेश धनिया पत्ती डाल दें. दीये को रायते से निकाल दें. तैयार है सन्नाटा रायता. यह बिहार और यूपी में खूब खाया जाता है.
2. खीरा रायता बनाने के लिए सामग्री
खीरा – 1 मीडियम आकार का
कसूरी मेथी – 2 बड़े चम्मच
पानी 1/2 कप
तेल 2 बड़े चम्मच
हींग 1/2 छोटा चम्मच
दही 2 कप
हरी मिर्च कटी हुई – 1
काला नमक स्वादानुसार
धनिया कटा हुआ – मुट्ठी भर
मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर – 1-1/2 छोटा चम्मच
खीरा रायता बनाने की विधि
एक कटोरी में कसूरी मेथी को पानी में डालकर छोड़ दें. अब पैन में तेल डालें. इसमें हींग डाल दें. कसूरी मेथी के पानी को छान दें. इसे पैन में डाल दें. एक बाउल में दही लें. इसमें ये पैन वाला भुना तड़का डालकर मिक्स करें. अब इसमें हरी मिर्च, काला नमक, मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती कटी हुई, भुना हुआ जीरा पाउडर डालें और मिला दें. अब
इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डाल दें. मिक्स करें, तैयार है खीरा रायता.
View this post on Instagram