X

सफर में खाने की टेंशन खत्म! 7 दिन तक खराब नहीं होती ये पारंपरिक रोटी

 

arw img

Summer Travel Food: राजस्थान की पारंपरिक खोबा रोटी अपने अनोखे स्वाद, पौष्टिकता और लंबे समय तक ताजा रहने की क्षमता के कारण आज भी लोगों की पसंदीदा रोटी बनी हुई है. गेहूं के आटे, घी और हल्के मसालों से तैयार की जाने वाली यह मोटी रोटी उंगलियों से बनाए गए विशेष निशानों के कारण अलग पहचान रखती है. धीमी आंच पर पकने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है. खास बात यह है कि सही तरीके से रखने पर यह रोटी करीब सात दिन तक खराब नहीं होती. यही वजह है कि पिकनिक, ट्रेन यात्रा और लंबी यात्राओं के दौरान लोग इसे अपने साथ ले जाना पसंद करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment