Last Updated:

Thesa Chutney Recipe: अगर आप भी आपके घर पर कुछ ऐसी चटपटी चटनी तैयार करना चाहते हैं तो आप हरी मिर्च से ठेसा तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने की विधि बहुत ही आसान है. यह 10 से 15 मिनट में बन कर तैयार हो जाती है और 15 दिन तक खराब नहीं होती है. तो चलिए इस बनाने का मेथड जान लेते हैं…

Thesa Chutney Recipe: मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर में कुछ चीज ऐसी बनाई जाती है कि वह लोगों को बहुत पसंद आती हैं और उनकी खासियत होती है कि वह जल्दी खराब भी नहीं होती है. एक ऐसी ही चटनी है जिसको ठेसा कहते हैं यह हरी मिर्च मूंग फली के दाने और तेल से तैयार होती है. इसको बनाने के लिए 5 से 10 मिनट का समय लगता है, लेकिन यह करीब 15 दिन तक खराब नहीं होती है. आप इसको आपके घर पर बनकर भोजन के साथ खा सकते हैं. सफर में भी ले जा सकते हैं और यह खाने में बहुत ही चटपटी लगती है. अक्सर लोग घरों में यह बना कर खाना पसंद करते हैं. अभी तो होटलों में भी आसानी से मिल जाती है और आप भी आपके घर पर इसे तैयार कर सकते हैं.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला फूलाबाई से बात की तो उन्होंने बताया कि अगर आप भी आपके घर पर कुछ ऐसी चटपटी चटनी तैयार करना चाहते हैं तो आप हरी मिर्च से ठेसा तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने की विधि बहुत ही आसान है और यह 10 से 15 मिनट में बन कर तैयार हो जाती है. लेकिन 15 दिन तक खराब नहीं होती है. निमाड़ के बुरहानपुर की सबसे फेमस ठेसा चटनी होती है. इसको लोग सबसे अधिक भाकर और रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं. घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं इसको बनाना बहुत ही सरल प्रक्रिया है.

ऐसे बनती है ठेसा चटनी
अगर आप भी आपके घर पर ठेसा चटनी तैयार करने जा रहे हैं तो सबसे पहले बाजार से 250 ग्राम मोटी वाली मिर्ची लेकर आइए. उसको साफ कर लीजिए और उसके डंठल तोड़ लीजिए. उसको तवे पर सेक लीजिए फिर उसको मुसल में डालकर कूट लीजिए. उसमें हल्का सा तेल डाल दीजिए और आप उसको तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर उसमें मूंगफली बारीक भुन कर कुटी हुई मिर्ची डाल दीजिए. आप ऊपर से स्वाद के लिए टमाटर भी डाल सकते हैं, जिससे आपका ठेसा चटनी तैयार हो जाएगी, जो 15 दिन तक खराब नहीं होती है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Write A Comment