Last Updated:
अगर आपकी सब्जी में सारे मसाले डालने के बाद भी वैसा स्वाद नहीं आता जैसा रेस्टोरेंट में मिलता है, तो इसकी वजह सिर्फ मसाले नहीं बल्कि कुकिंग के छोटे-छोटे स्टेप्स में छिपी गलतियां हो सकती हैं. सही तरीका अपनाकर घर की साधारण सब्जी को भी रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी बनाया जा सकता है.
सब्जी को टेस्टी बनाने का तरीका.
कई लोग घर पर सब्जी बनाते समय ढेर सारे मसाले डालते हैं, फिर भी स्वाद वैसा नहीं आता जैसा रेस्टोरेंट में होता है. ऐसा इसलिए नहीं कि आपके मसाले खराब हैं, बल्कि अक्सर कुकिंग के कुछ छोटे-छोटे स्टेप्स गलत हो जाते हैं, जिनका असर पूरे स्वाद पर पड़ता है.
सबसे पहली गलती होती है मसालों को सही तरीके से न भूनना. कई लोग प्याज-टमाटर डालने के बाद तुरंत मसाले डाल देते हैं और कुछ ही मिनट में सब्जी में पानी डाल देते हैं. इससे मसालों की कच्ची महक रह जाती है और स्वाद पूरी तरह डेवलप नहीं होता. मसालों को तब तक भूनना चाहिए जब तक तेल अलग न होने लगे और खुशबू न आने लगे.
दूसरी बड़ी गलती है तेल की मात्रा. बहुत कम तेल में मसाले अच्छे से पकते नहीं हैं और स्वाद फीका रह जाता है. खासकर देसी या रेस्टोरेंट स्टाइल सब्जी में थोड़ा सही मात्रा में तेल जरूरी होता है ताकि मसाले पूरी तरह खुल सकें.
तीसरी गलती है टमाटर या प्याज को अधपका छोड़ देना. अगर ये अच्छी तरह गलते नहीं हैं तो सब्जी का बेस ही कमजोर रह जाता है. रेस्टोरेंट स्टाइल स्वाद के लिए प्याज को गोल्डन ब्राउन और टमाटर को पूरी तरह सॉफ्ट और पेस्ट जैसा बनाना जरूरी है.
एक और अहम बात है मसालों का सही टाइमिंग. कई लोग सब्जी में सब कुछ एक साथ डाल देते हैं, जबकि असली स्वाद लेयरिंग से आता है. पहले साबुत मसाले, फिर प्याज-टमाटर और उसके बाद पाउडर मसाले डालने से फ्लेवर बेहतर निकलता है.
About the Author
विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें