Last Updated:

टिंडे का नाम सुनते ही अक्सर सब्जी याद आती है, लेकिन करौली में इसी टिंडे से तैयार होने वाली अनोखी मिठाई लोगों के बीच खास पसंद बन रही है. मावे, मेवे और इलायची से भरकर बनाई जाने वाली यह शाही मिठाई स्वाद में इतनी लाजवाब है कि इसे खाने वाला इसकी मिठास भूल नहीं पाता. खास बात यह है कि इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है.

आमतौर पर जब भी टिंडे का नाम आता है तो लोगों के दिमाग में इसकी स्वादिष्ट सब्जी ही आती है. गर्मियों और बारिश के मौसम में टिंडे की सब्जी घरों में खूब बनाई जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी टिंडे से एक ऐसी खास मिठाई भी तैयार की जा सकती है, जिसका स्वाद आपको हैरान कर देगा.

मावे और मेवे के साथ तैयार होने वाली टिंडे की मिठाई स्वाद में इतनी अलग होती है कि इसे खाने के बाद आप कई दूसरी मिठाइयों का स्वाद भूल सकते हैं. करौली में टिंडे से बनने वाली इस खास मिठाई की लंबे समय से मांग रही है. खास बात यह है कि इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है.

टिंडे की मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले छोटे और कच्चे टिंडे लें. इन्हें अच्छी तरह धोकर छील लें. इसके बाद टिंडे के ऊपर से थोड़ा हिस्सा काटकर अंदर का गूदा और बीज निकाल दें. टिंडे को अंदर से इस तरह साफ करें कि उसमें मावा भरने के लिए पर्याप्त जगह बची रहे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद टिंडों को पानी में अच्छी तरह पकाएं. ध्यान रखें कि टिंडे इतने ही पकें कि वे नरम हो जाएं, लेकिन पूरी तरह गलें नहीं. पकने के बाद इन्हें पानी से निकालकर कुछ देर ठंडा होने दें.अब एक कड़ाही में मावा डालकर धीमी आंच पर हल्का भूनें. मावे में स्वाद के अनुसार चीनी डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद इसमें बारीक कटे काजू, बादाम, पिस्ता और अन्य पसंदीदा मेवे डाल सकते हैं. खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ी इलायची भी डालें.

जब मावा और मेवे अच्छी तरह मिल जाएं तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.अब तैयार मावे की भरावन को चम्मच की मदद से टिंडे के अंदर भरें. भरावन को अच्छी तरह दबाकर भरें और ऊपर से टिंडे के कटे हुए हिस्से को लगा दें. चाहें तो ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां और बारीक कटे मेवे भी डाल सकते हैं.

अब तैयार मावे की भरावन को चम्मच की मदद से टिंडे के अंदर भरें. भरावन को अच्छी तरह दबाकर भरें और ऊपर से टिंडे के कटे हुए हिस्से को लगा दें. चाहें तो ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां और बारीक कटे मेवे भी डाल सकते हैं.इसके बाद तैयार टिंडे की मिठाई को कुछ देर फ्रिज में रख दें. ठंडी होने के बाद इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यही इसकी सबसे खासियत मानी जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment