मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां यूपी पुलिस में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की मौत छतरपुर के मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाते हुए देर रात अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

2 साल पहले हुई थी शादी

मृतका की पहचान 28 वर्षीय संगीता देवी राजपूत के रूप में हुई है। संगीता की शादी 7 जुलाई 2024 को यूपी के महोबा जिले के टिकरिया निवासी अनोज कुमार राजपूत के साथ हुई थी, जो यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है और इटावा के जैतपुर में पदस्थ है। मायके पक्ष जो कि फतेहपुर, जहानाबाद के रहने वाले हैं, उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही संगीता को दहेज और अन्य कारणों से प्रताड़ित किया जा रहा था।

5 सितंबर को मारपीट के बाद ससुराल पहुंचे थे पिता-भाई

परिजनों के मुताबिक 5 सितंबर को भी संगीता के साथ मारपीट हुई थी। उस समय उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए थे। तब पिता योगेंद्र और भाई हिमांशु ससुराल जाकर मामला शांत करा कर आए थे। लेकिन 7 सितंबर को फिर से विवाद हुआ और संगीता ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। इसकी सूचना उसने खुद फोन कर मायके वालों को दी थी। पहले उसे नौगांव ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर छतरपुर के मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 8 सितंबर को उसकी मौत हो गई।

Image Source : REPORTER INPUTछतरपुर के मिशन अस्पताल में भर्ती थी संगीता।

अस्पताल में देर रात हंगामा

मौत की खबर मिलते ही मायके वाले मिशन हॉस्पिटल पहुंचे और पोस्टमार्टम व जांच की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। मृतका के भाइयों ने कंट्रोल रूम और डायल 112 को सूचना दी। आरोप है कि देर रात पति अनुज कुमार ने कुछ लोगों को अस्पताल बुला लिया था, जिसके बाद माहौल गरमा गया। मृतका के भाई का कहना है कि उन्होंने 50 लाख रुपये खर्च कर शादी की थी, फिर भी उनकी बहन को प्रताड़ित कर मार दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल शव को जिला अस्पताल लाया गया है जहां आज पोस्टमार्टम हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। वहीं, कोतवाली थाना पुलिस ने महिला की मौत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एक अन्य सनसनीखेज घटना ग्वालियर से सामने आई है। यहां इंस्टाग्राम पर चैटिंग के शक में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। चार महीने पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी।

(रिपोर्ट- प्रेम डोडिया)

यह भी पढ़ें-

पत्नी ने बॉयफ्रेंड नियाज अहमद संग रची पति की हत्या की साजिश, 1.10 लाख की सुपारी देकर करवाया मर्डर, नदी में फेंका शव

सिर काटकर फ्रिज में रखा, फर्श पर मिला धड़; पत्नी की हत्या कर पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी





Source link

Write A Comment