X

पंचफोरन से बनाएं मिथिला को लेयर वाला मटन, स्वाद ऐसे कि सब पूछेंगे रेसिपी

 

arw img

मिथिलांचल में मटन सिर्फ खाना नहीं, बल्कि खास मौके का स्वाद माना जाता है. यहां की देसी स्टाइल मटन रेसिपी अपने अलग स्वाद के लिए काफी पसंद की जाती है. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत इसकी लेयरिंग और देसी मसालों का इस्तेमाल है. इस मटन को बनाने के लिए मटन, प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, साबुत लाल मिर्च, घर का भुना धनिया पाउडर, जीरा, पंचफोरन और सरसों तेल का इस्तेमाल किया जाता है.इस मटन को बनाने के लिए कुकर में पहले सरसों तेल डाला जाता है. इसके बाद प्याज और मटन की परतें लगाई जाती हैं. फिर मसाले डालकर इसे मध्यम आंच पर पकाया जाता है. नमक शुरुआत में नहीं डाला जाता क्योंकि इससे मटन ज्यादा पानी छोड़ देता है और स्वाद कम हो जाता है. इसलिए नमक बाद में डालने से मटन ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment