Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN
Salman Khan

Highlights

  • सॉन्ग के इस आकर्षक टीज़र को बेहद प्यार मिल रहा है
  • सलमान खान के गाने को कल रिलीज किया जाएगा

सलमान खान के सभी फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं। बॉलीवुड के भाईजान ने ‘डांस विद मी’ के साथ सिंगिंग के अपने जुनून को अगले स्तर तक ले जाने का फैसला किया है! सुपरस्टार ने आज सोशल मीडिया पर अपने सॉन्ग के टीजर लॉन्च करने की घोषणा की है।

सलमान खान की तरफ गाया गया गाना और मशहूर म्यूजीशियन जोड़ी साजिद-वाजिद की तरफ से बनाया गया है। सलमान खान के इस गाने ‘डांस विद मी’ के एक इलेक्ट्रीफाइन म्यूजिक वीडियो होने का दावा किया जा रहा है। 

गाने के टीजर में सलमान हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार ने कई गानों को अपनी आवाज दी है जो चार्टबस्टर रहे हैं और ‘डांस विद मी’ के साथ वह एक बार फिर अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। 

सॉन्ग के इस आकर्षक टीज़र को बेहद प्यार मिल रहा है और सरहाया जा रहा है। इसने दुनिया भर में सलमान खान के प्रशंसकों के बीच भारी उत्सुकता पैदा कर दी है। जो इसका फुल वर्शन देखना चाहते हैं उन्हें बता दें कि ये गाना कल रिलीज़ किया जाएगा।





Source link

Write A Comment