अमेज़न की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल (Amazon Great Republic Day Sale) आज (16 जनवरी 2022) से प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है, और 17 जनवरी से ये सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा. सेल का आखिरी दिन 20 जनवरी 2022 को है. सेल में ग्राहक एक से बढ़ कर एक स्मार्टफोन ब्रांड फोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसी बीच बात करें तो बेस्ट ऑफर की तो ग्राहक Redmi 9A Sport को अच्छे डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.

रेडमी 9A सपोर्ट को 6,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन बेस्ट ऑफर के तहत इस फोन को सिर्फ 6,299 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस फोन की सबसे खास बात इसकी 5000mAh की बैटरी, 6.53 इंच का HD+ डिस्प्ले और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है.

(ये भी पढ़ें- सस्ता मिल रहा है 6000mAh बैटरी वाला Samsung का शानदार बजट स्मार्टफोन, मिलेगी 6GB RAM)

Redmi 9A Sport के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.53 इंच का एचडी+एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 720×1600 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. ये 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. रेडमी 9 Sport एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है. फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. इसके साथ 3 जीबी तक रैम मौजूद है.

मिलेगा 13 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरे के तौर पर इस फोन के रियर पर 13 मेगापिक्सल का एक कैमरा है. इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसे वॉटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है. फोन में मोटे बेजल दिए गए हैं. इस फोन की स्टोरेज 32 जीबी तक की है, जिसमें आपको 512 जीबी तक माइक्रेएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा.

(ये भी पढ़ें- WhatsApp पर हर मैसेज के लिए कर सकेंगे Love, Like ईमोजी रिएक्ट, आ रहा है जबरदस्त फीचर)

पावर के लिए Redmi 9A सपोर्ट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं. इस फोन में AI फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है.

Tags: Amazon, Tech news



Source link

Write A Comment