Last Updated:

Sawan Somwar Kutu Aate Puri: सावन सोमवार व्रत के लिए इस बार बनाएं सुपर सॉफ्ट कूटू की पूरी. एक खास सीक्रेट चीज मिलाने से आपकी पूरियां बनेंगी इतनी मुलायम कि हर कोई कहेगा हर हर महादेव! यह रेसिपी आपके व्रत को और भी स्वादिष्ट और आनंदमय बना देगी. जानिए कैसे सिर्फ एक छोटी सी ट्रिक से आप अपनी कूटू की पूरियों को परफेक्ट बना सकते हैं.

Zoom

Sawan Somwar Kutu Aate Puri: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. इस दौरान कई श्रद्धालु सावन सोमवार का व्रत रखते हैं और फलाहारी भोजन का सेवन करते हैं. कई बार फलहारी का भोजन ज्यादा नहीं कर पाते हैं, ऐसे में व्रत के दौरान कूटू के आटे से बनी पूरी सबसे लोकप्रिय व्यंजन है. आप आलू की सब्जी के साथ कुटू के आटे की पूरी का सेवन कर सकते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट भरने वाली और ऊर्जा देने वाली भी होती है. अगर आप इस सावन सोमवार व्रत में कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो कूटू के आटे की कुरकुरी और मुलायम पूरी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

कूटू की पूरी बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप कूटू का आटा
  • 2 मध्यम आकार के उबले हुए आलू
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक (स्वादानुसार)
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • तलने के लिए शुद्ध घी या रिफाइंड तेल

कूटू की पूरी बनाने की विधि
सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. अब एक बड़े बर्तन में कूटू का आटा, मैश किए हुए आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर आवश्यकता हो तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि कूटू के आटे में ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए इसे बहुत अधिक पानी डालकर नरम ना करें. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक प्लास्टिक शीट या बटर पेपर पर हल्का सा घी लगाएं और लोई को हाथों से या बेलन की सहायता से धीरे-धीरे पूरी के आकार में बेल लें. इसके बाद कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब एक-एक करके पूरी डालें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. सभी पूरियां इसी तरह तैयार कर लें.

परोसने का तरीका
गरमागरम कूटू की पूरी को व्रत वाली आलू की सब्जी, दही, मूंगफली की चटनी या व्रत की हरी चटनी के साथ परोसें. यह भोजन स्वाद के साथ लंबे समय तक ऊर्जा भी प्रदान करता है.

ध्यान रखें
कूटू के आटे की पूरी बनाते समय उबले हुए आलू का उपयोग जरूर करें, क्योंकि इससे आटा आसानी से बंध जाता है और पूरियां टूटती नहीं हैं. साथ ही, व्रत के नियमों के अनुसार केवल सेंधा नमक और अनुमत मसालों का ही इस्तेमाल करें. इस आसान रेसिपी से आप सावन सोमवार के व्रत में स्वाद और श्रद्धा दोनों का आनंद ले सकते हैं.

About the Author

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…

और पढ़ें





Source link

Write A Comment