Last Updated:
Desi Kurkure Recipe: रांची में लोकल लोग आटे से देसी कुरकुरे जैसा स्नैक्स बनाते हैं. इसके बारे में कुकिंग एक्सपर्ट उषा बताती हैं कि यह हेल्दी होता है. सात ही महीनों तक खराब भी नहीं होता है. बच्चे इसे खूब पसंद करते हैं. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के लोकल लोग खासतौर पर एक खास तरह का स्नैक्स बनाते हैं, जो सिर्फ आटा से बनता है और खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है. इसको यहां के लोग देसी कुरकुरे भी कहते हैं. जहां आटे में रिफाइन, नमक और कई सारी चीज मिलाकर लोग बनाते हैं और लास्ट में तरह-तरह के मसाले के साथ मेरीनेट किया जाता है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
रांची की कुकिंग एक्सपर्ट उषा बताती हैं कि इसके लिए सबसे पहले आपको आटा लेना होगा. आप अगर बच्चों को खिलाना चाहते हैं तो सिर्फ आटा लें तो बहुत ही बढ़िया है. क्योंकि यह बहुत ही हेल्दी होता है. आप इसे सफर में भी ले जा सकते हैं या बच्चे अगर बाहर पढ़ते हैं तो उनको भी बांधकर दे सकते हैं. यह महीनों भर खराब नहीं होता है.
बस 3 स्टेप में बनकर होगा तैयार
सबसे पहले आपको आटा लेना है और उसमें रिफाइंड डालना है, साथ ही अजवाइन, मंगरैला और नमक डालना है. इन सभी को डालकर अच्छे से मिला लें, आप चाहें तो इसमें दो-तीन तरह के मसाले भी मिला सकते हैं. जैसे धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा मिक्स मसाला. इन सभी को डालकर अच्छे से मिला लेना है, फिर आटा पूरी तरह से गूथ लेना है.
इसके बाद आपको छोटा-छोटा लोई बनाना है और बेलन की मदद से इसको एक बड़ी रोटी में बेल लेना है. फिर इसको चाकू की मदद से छोटे-छोटे पतले पीस में काट देना है. आप थोड़ा मोटा चाहते हैं तो मोटा बेल सकते हैं, पतला चाहते हैं तो पतला. यह आपके ऊपर है कि आप कितना पतला या मोटा चाहते हैं और फिर रिफाइन को गर्म कर लीजिए और इसे तेल में डालकर फ्राई कर लीजिये.
लीजिये बनकर है आपका देसी कुरकुरा
जब ये गोल्डन कलर में फ्राई हो जाए तो इसे नीचे उतार लीजिए और जब आप नीचे उतार लेंगे तो इसको मैरिनेड करने के लिए आप लाल मिर्च पाउडर, ओरिगैनो व अपने मनपसंद मसाले में मिला सकते हैं या फिर अगर आप एकदम सादा चाहते हैं, तो आप यह नहीं भी मिलाये तो भी खाने में यूं ही बहुत टेस्टी लगता है. बस इन तीन स्टेप में ही है बनकर रेडी है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें