होमफोटोलाइफ़फूड

सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स और तैयार होगा बाजार जैसा पास्ता, जानिए सीक्रेट रेसिपी

Last Updated:

अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहते हैं, तो व्हाइट सॉस पास्ता एक बेहतरीन विकल्प है. क्रीमी सॉस, चीज और हल्के मसालों से तैयार यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. खास बात यह है कि इसे बहुत ही आसान तरीके से कुछ मिनटों में घर पर बनाया जा सकता है.

आजकल बाहर खाने का ट्रेंड बहुत ज्यादा है, लेकिन सच कहें तो हर बार बाहर जाकर रेस्टोरेंट से खाना मंगाना पॉकेट और हेल्थ दोनों पर भारी पड़ता है, ऐसे में अगर आपको वही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर बैठे मिल जाए, तो मजा ही कुछ और है. पास्ता वैसे तो कई तरह से बनता है, लेकिन व्हाइट सॉस पास्ता की बात ही अलग है.

इसका क्रीमी टेक्सचर, हल्का स्पाइसी और चीजी फ्लेवर हर किसी को पसंद आता है. सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको प्रोफेशनल शेफ बनने की जरूरत नहीं है. थोड़ी सी सही ट्रिक और आसान स्टेप्स के साथ आप घर पर ही झटपट टेस्टी वाइट सॉस पास्ता बना सकते हैं.

वाइट सॉस को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें डालें चिल्ली फ्लेक्स, ओरिगैनो, काली मिर्च और नमक. इन स्पाइसेज़ से सॉस का फ्लेवर एकदम बैलेंस्ड और रेस्टोरेंट जैसा बन जाता है. अब पहले से तैयार वेजिटेबल्स और चेरी टोमैटो को इस सॉस में डालें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पास्ता बॉइल करते वक्त पानी में ऑयल डालना न भूलें, वरना यह चिपक सकता है. दूध हमेशा धीरे-धीरे डालें ताकि सॉस स्मूद बने. अगर आप ज्यादा चीजी पास्ता पसंद करते हैं तो सॉस में चीज की क्वांटिटी बढ़ा सकते हैं. बच्चे अगर वेजिटेबल्स खाने में नखरे करते हैं, तो इस पास्ता में वेजिटेबल्स डालकर उन्हें हेल्दी और टेस्टी दोनों तरीके से खिला सकते हैं.

अब बारी है वेजिटेबल्स की. एक पैन लें और उसमें थोड़ा सा बटर गरम करें. इसमें बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, ब्रोकली और स्वीट कॉर्न डालें. हल्का सा नमक डालकर बस 2-3 मिनट तक चलाएं. इन्हें ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पास्ता में हल्की क्रंची वेजिटेबल्स का मजा ही अलग होता है.

इसके बाद बॉइल किया हुआ पास्ता डालकर अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि हर पास्ता पर सॉस बराबर लगे. ऊपर से चाहे तो थोड़ा-सा ग्रेट किया हुआ चीज डाल सकते हैं और हल्की सी हरी धनिया या बेसिल लीव्स से गार्निश करें. बस आपका क्रीमी और टेस्टी वाइट सॉस पास्ता तैयार है.

सबसे पहले पास्ता को अच्छे से बॉइल करना जरूरी है. एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें थोड़ा सा नमक और एक चम्मच ऑयल डालें. अब पास्ता डालकर 7-8 मिनट तक पकाएं, जब तक कि वह सॉफ्ट लेकिन ओवरकुक न हो. इसे छानकर अलग रख दीजिए और ध्यान रखें कि पास्ता चिपके नहीं.

अब आते हैं इस डिश के स्टार पार्ट यानी वाइट सॉस पर. एक अलग पैन में बटर पिघलाएं और उसमें एक चम्मच मैदा डालें. मैदे को बटर में हल्का सा सेकें, ताकि कच्चापन चला जाए. फिर धीरे-धीरे दूध डालते हुए लगातार चलाएं, ताकि गाठें न पड़ें. अब इसमें चीज डालें जिससे सॉस क्रीमी और रिच हो जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment