Last Updated:

Healthy Poha Recipe: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने वाले लोगों के बीच अब बिना तेल और बिना गैस तैयार होने वाला पोहा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह हेल्दी रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए पसंद बन रही है जो वजन कम करना चाहते हैं या कम कैलोरी वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं. इस पोहे को बनाने में गैस या ज्यादा मसालों की जरूरत नहीं होती, जिससे यह जल्दी और आसान तरीके से तैयार हो जाता है. इसमें भीगे हुए पोहे के साथ ताजी सब्जियां, नींबू, मूंगफली और हल्के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वाद और पोषण दोनों बढ़ाते हैं. फिटनेस एक्सपर्ट्स भी इसे हेल्दी ब्रेकफास्ट विकल्प मान रहे हैं. कम तेल और बिना पकाने की वजह से इसमें पोषक तत्व अधिक बने रहते हैं.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: आजकल बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच लोग अपने खानपान को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं. हार्ट से जुड़ी बीमारियां, बढ़ता कोलेस्ट्रॉल और अनहेल्दी फूड की आदतें लोगों के लिए गंभीर चिंता का कारण बनती जा रही हैं.यही वजह है कि अब लोग तेल-मसालों से दूरी बनाकर हेल्दी और हल्के भोजन की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी कड़ी में बिना गैस और बिना तेल का पोहा लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है बल्कि शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद माना जा रहा है.

आज हम आपको एक ऐसी ही आसान, हेल्दी और झटपट बनने वाली रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बिना गैस और बिना तेल के तैयार किया जाता है. खास बात यह है कि यह पोहा स्वाद से भरपूर होने के साथ-साथ फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखता है. सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की हल्की भूख तक, यह हेल्दी पोहा हर उम्र के लोगों की पसंद बनता जा रहा है.

कुछ मिनटों में तैयार हेल्दी पोहा, स्वाद के साथ सेहत भी भरपूर
इस पोहे को बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को हल्के पानी से धोकर कुछ मिनट के लिए नरम होने दें. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और ताजा धनिया मिलाएं. फिर स्वादानुसार काला नमक, भुना जीरा और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें. चाहें तो इसमें अंकुरित मूंग, खीरा, अनार के दाने या मूंगफली डालकर  अच्छा से मिला ले इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ा सकते हैं. कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाला यह हेल्दी पोहा स्वाद और सेहत का शानदार कॉम्बिनेशन बन चुका है.

फिटनेस पसंद लोगों की बन रही पहली पसंद
बिना तेल और बिना गैस से तैयार होने वाला यह पोहा अब युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की पसंद बनता जा रहा है.खासतौर पर जिम जाने वाले, डाइट फॉलो करने वाले और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोग इसे अपने रोजाना के खानपान में शामिल कर रहे हैं. हल्का होने के साथ-साथ यह पोहा शरीर को जरूरी पोषण भी देता है और गर्मी के मौसम में पेट को भारी महसूस नहीं होने देता.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment