आजकल इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स बनाना बहुत आसान हो गया है, लेकिन सिर्फ लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने से काम नहीं चलता. नए क्रिएटर्स अब रील्स के जरिए अच्छी कमाई कर रहे हैं. ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन (Brand Collaboration) करके आप एक रील से 5,000 से 1 लाख रुपये तक कमा सकते हैं.
ब्रांड स्पॉन्सरशिप क्या है? ब्रांड्स क्रिएटर्स को अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए पैसे देते हैं. जैसे कोई फोन कंपनी आपको अपना फोन दिखाने के लिए पैसे दे, या कोई फैशन ब्रांड आपको अपने कपड़े पहनकर रील बनाने के लिए पैसे ऑफर करे.
यह क्रिएटर्स के लिए सबसे बड़ा कमाई का जरिया बन गया है. नए क्रिएटर्स ब्रांड डील कैसे पाएं?
निच (Niche) चुनें
अपना एक खास क्षेत्र चुनें- जैसे फिटनेस, कुकिंग, टेक रिव्यू, फैशन, स्टडी टिप्स या कॉमेडी. ब्रांड्स खास निच वाले क्रिएटर्स को ज्यादा पसंद करते हैं.
रोजाना अच्छी कंटेंट बनाएं
कम से कम 4-5 रील्स हफ्ते में डालें. अच्छी लाइटिंग, क्लियर आवाज और ट्रेंडिंग ऑडियो का इस्तेमाल करें. क्वालिटी कंटेंट से फॉलोअर्स तेजी से बढ़ते हैं.
फॉलोअर्स बढ़ाएं
ब्रांड्स आमतौर पर 5,000 से 10,000 फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स को भी डील देते हैं, अगर उनका एंगेजमेंट रेट अच्छा हो.
ब्रांड्स से संपर्क करें
- Instagram पर ब्रांड्स के ऑफिशियल पेज पर जाएं और DM करें.
- ईमेल भेजें (ज्यादातर ब्रांड्स की वेबसाइट पर ईमेल ID होती है).
- ‘Creator Collaboration’ या ‘Brand Partnership’ सर्च करके उनके पोर्टल पर अप्लाई करें.
Mediakits तैयार रखें
अपना Media Kit बनाएं जिसमें आपके फॉलोअर्स, एंगेजमेंट रेट, पिछले काम और रेट लिखा हो. यह प्रोफेशनल दिखता है.
कितनी कमाई हो सकती है?
- 10k फॉलोअर्स: ₹3,000 से ₹15,000 प्रति रील
- 50k फॉलोअर्स: ₹20,000 से ₹50,000 प्रति रील
- 1 लाख+ फॉलोअर्स: ₹80,000 से शुरू
अडिशनल टिप्स
- पहले 3-4 महीने सिर्फ कंटेंट पर फोकस करें.
- ब्रांड प्रोडक्ट को ईमानदारी से प्रमोट करें.
- Instagram Insights और YouTube Analytics नियमित चेक करें.
- छोटे ब्रांड्स से शुरू करें, फिर बड़े ब्रांड्स आएंगे.
रील्स बनाना अब सिर्फ शौक नहीं, बल्कि करियर भी है. सही निच, नियमित कंटेंट और स्मार्ट नेटवर्किंग से आप ब्रांड्स के साथ जुड़कर अच्छी कमाई कर सकते हैं.