Last Updated:

Crispy Potato Snack Recipe: उबले आलू और चावल के आटे से बनने वाला यह आसान स्नैक स्वाद और क्रिस्पीनेस का शानदार मेल है. सिर्फ 5 मिनट में तैयार होने वाली यह रेसिपी सुबह के नाश्ते, शाम की चाय या मेहमानों की खातिरदारी के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

चावल आटे की रेसिपी

Crispy Potato Snack Recipe: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई ऐसी रेसिपी की तलाश में रहता है जो कम समय में तैयार हो जाए और स्वाद में भी शानदार हो. खासकर सुबह के वक्त या शाम की चाय के साथ कुछ हल्का-फुल्का और कुरकुरा खाने का मन अक्सर हो जाता है. ऐसे समय में अगर घर पर पहले से उबले हुए आलू मौजूद हों, तो काम और भी आसान हो जाता है. हाल ही में कुकिंग एक्सपर्ट रेशु ड्रोलिया ने एक ऐसी झटपट बनने वाली स्नैक रेसिपी शेयर की है, जो सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो सकती है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें बहुत कम सामग्री लगती है और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. उबले आलू, चावल के आटे और कुछ आसान मसालों से तैयार होने वाला यह स्नैक बाहर से बेहद करारा और अंदर से नरम बनता है.

इसका आकर्षक लुक इसे किसी भी मौके के लिए परफेक्ट बनाता है, अगर आप भी रोजाना के नाश्ते में कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.

आलू और मसालों से तैयार करें बेस
इस स्नैक को बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू लें और उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें. कोशिश करें कि आलू में कोई बड़ा टुकड़ा न बचे. अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, चिली फ्लेक्स, नमक और बारीक कटी हरी धनिया डालें. ये सभी चीजें नाश्ते को शानदार स्वाद और खुशबू देती हैं. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाले आलू में बराबर फैल जाएं.

चावल का आटा देगा बेहतरीन क्रिस्पीनेस
अब इस मिश्रण में जरूरत के हिसाब से चावल का आटा मिलाएं. चावल का आटा इस रेसिपी का सबसे अहम हिस्सा है क्योंकि यही नाश्ते को बाहर से करारा बनाता है. साथ ही यह आलू की नमी को संतुलित करने में भी मदद करता है. मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह मिलाकर एक मुलायम डो तैयार कर लें. आलू में मौजूद नमी के कारण अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ती.

बोर्ड पर बेलें और सही आकार दें
डो तैयार होने के बाद उसमें से एक बड़ी लोई निकाल लें. अब चॉपिंग बोर्ड या चकले पर थोड़ा तेल लगाकर उसे चिकना कर लें. इससे मिश्रण सतह पर चिपकेगा नहीं. लोई को रखकर बेलन की मदद से हल्का मोटा बेल लें. ध्यान रखें कि इसे बहुत पतला न करें, क्योंकि थोड़ा मोटा रहने पर इसका टेक्सचर ज्यादा अच्छा बनता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सफेद तिल से मिलेगा खास स्वाद
रेशु ड्रोलिया की इस रेसिपी में सफेद तिल एक खास ट्विस्ट जोड़ते हैं. बेले हुए मिश्रण के ऊपर सफेद तिल छिड़क दें और फिर बेलन को हल्के हाथों से एक बार चला दें. इससे तिल अच्छी तरह चिपक जाते हैं. फ्राई होने के बाद तिल का सोंधा स्वाद स्नैक को और ज्यादा मजेदार बना देता है. साथ ही इसकी सजावट भी काफी आकर्षक लगती है.

मनचाहे डिजाइन में काटें
अब कुकी कटर या किसी छोटे मोल्ड की मदद से मिश्रण को अपनी पसंद के आकार में काट लें. गोल, चौकोर, स्टार या हार्ट शेप में तैयार किए गए स्नैक्स बच्चों को खास तौर पर पसंद आते हैं, अगर आपके पास कोई मोल्ड नहीं है, तो छोटी कटोरी या गिलास का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. बचा हुआ मिश्रण दोबारा इकट्ठा करके फिर से इस्तेमाल कर लें.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment