कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। प्रदर्शनकारियों के डेलीगेशन के साथ जेपी नड्डा ने विस्तार से मौखिक चर्चा की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने लिखित याचिका दी। इस दौरान उन्होंने धरना प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की। वहीं, सीजेपी ने धरना प्रदर्शन खत्म करने के लिए अपनी तीन शर्तें सरकार के सामने रखी हैं

जेपी नड्डा ने एक्स पोस्ट में मीटिंग की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 बजे से ही हमारी बातचीत जारी है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें।”

सौरव दास ने एक्स पोस्ट में लिखा, “जरूरी घोषणा: आशुतोष रांका और मैं दोपहर 12 बजे से जेपी नड्डा के घर पर हैं। धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे/बर्खास्तगी सहित मांगों से अवगत करा दिया गया है। मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया कि वह इस पर सही लेवल पर बात करेंगे। हालांकि, अभी तक कोई वादा नहीं किया गया है। शांति से प्रदर्शन करने वाले तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती!”

धरन खत्म करने के लिए सीजेपी की तीन शर्तें

  1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें या उन्हें पद से हटाया जाए।
  2. सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर आने की अनुमति दी जाए और उनका अनशन खत्म कराया जाए।
  3. नीट परीक्षा देने वाले जिन छात्रों ने आत्महत्या की है, उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।





Source link

Write A Comment