होमफोटोलाइफ़फूड

सुबह-सुबह नाश्ते की टेंशन खत्म, 10 मिनट में बनाएं बाजार जैसा टेस्टी पास्ता

Last Updated:

How to Make Pasta: सुबह के नाश्ते में अगर कुछ ऐसा बनाने का मन हो जो जल्दी तैयार हो जाए और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आए, तो पास्ता एक बढ़िया विकल्प है. खास बात यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा सामान जुटाने की जरूरत नहीं पड़ती. घर में रखी सामान्य सब्जियों और कुछ मसालों से ही स्वादिष्ट पास्ता तैयार किया जा सकता है. लेकिन स्वाद अच्छा बनाने के लिए पास्ता उबालने से लेकर सब्जियां भूनने तक कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सही तरीके से बनाया जाए तो घर का साधारण पास्ता भी बेहद स्वादिष्ट लग सकता है.

सुबह के नाश्ते में अगर कुछ स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला खाना चाहते हैं, तो पास्ता एक अच्छा विकल्प है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर में मौजूद सब्जियों और मसालों से भी स्वादिष्ट पास्ता तैयार हो जाता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक इसे सभी पसंद करते हैं.

 पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में पर्याप्त पानी डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें थोड़ा नमक और एक चम्मच तेल डाल दें. पानी अच्छी तरह उबलने लगे तो पास्ता डालकर करीब 7 से 10 मिनट तक पकाएं. ध्यान रखें कि पास्ता ज्यादा न गले, इसे हल्का नरम ही रखें. पकने के बाद गैस बंद कर दें और पास्ता को छलनी में निकालकर ठंडे पानी से धो लें.

अब पास्ता के लिए अपनी पसंद की सब्जियां तैयार कर लें. इसके लिए प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर और हरी मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. सब्जियों को बहुत बारीक न काटें, ताकि पास्ता खाते समय उनका स्वाद भी अच्छी तरह आए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद कड़ाही को गैस पर गर्म करें और इसमें एक से दो चम्मच तेल या मक्खन डालें. तेल गर्म होने पर कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद शिमला मिर्च, गाजर और अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां डालें और तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.

सब्जियां हल्की पक जाएं तो इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें. अब स्वाद के अनुसार नमक, थोड़ा लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, पास्ता मसाला और चिली फ्लेक्स डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर करीब 2 मिनट तक पकाएं, जब तक टमाटर थोड़े नरम न हो जाएं.

रेसिपी एक्सपर्ट निहारिका के मुताबिक, सब्जियां हल्की सुनहरी होने के बाद इसमें उबला हुआ पास्ता डाल दें. पास्ता को सब्जियों और मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं. इसे चलाते समय ध्यान रखें कि पास्ता टूटे नहीं, इसलिए धीरे-धीरे चलाएं.

पास्ता को कुछ मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. अब इसे गर्मागर्म प्लेट में निकालें और ऊपर से चीज, ऑरेगैनो या चिली फ्लेक्स डालकर सर्व करें. इसे सुबह चाय, कॉफी या जूस के साथ भी खाया जा सकता है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि कम समय और कम मेहनत में स्वादिष्ट नाश्ता तैयार हो जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment