लद्दाख के लेह में गुरुवार की सुबह सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, लेह में गुरुवार सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है। इसकी गहराई 10 किमी. जमीन के नीचे थी। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। हालांकि अब तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।





Source link

Write A Comment