Last Updated:

Sultanpur Famous samosa: सुल्तानपुर में सूरज मोदनवाल की समोसे की दुकान अपने खास स्वाद के लिए मशहूर है. मूंगफली, हींग और हरी मटर का इस्तेमाल इसे अलग बनाता है. यह दुकान वर्ष 1986 में उनके पिता ने शुरू की थी. समय के साथ दुकान की जिम्मेदारी जीत मोदनवाल और उनके बेटे सूरज ने संभाल ली. अपने दादा और पिता की विरासत को संभालते हुए सूरज आज न सिर्फ समोसे की दुकान से अच्छा पैसा कमा रहे हैं बल्कि अपने पारिवारिक व्यवसाय को भी तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं

सुल्तानपुर में सूरज मोदनवाल की समोसा दुकान अपने खास स्वाद के लिए जानी जाती है. इस समोसे में मूंगफली, हींग और हरी मटर का इस्तेमाल इसे अलग स्वाद देता है. यही खासियत इस दुकान को शहर में लोकप्रिय बनाती है.

सूरज मोदनवाल की यह दुकान वर्ष 1986 में उनके पिता ने शुरू की थी. समय के साथ दुकान की जिम्मेदारी जीत मोदनवाल और उनके बेटे सूरज ने संभाल ली. अपने दादा और पिता की विरासत को संभालते हुए सूरज आज न सिर्फ समोसे की दुकान से अच्छा पैसा कमा रहे हैं बल्कि अपने पारिवारिक व्यवसाय को भी तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं

सूरज मोदनवाल ने बताया कि उन्होंने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की. इसके बाद पढ़ाई छोड़कर उन्होंने दुकान संभाली और धीरे-धीरे समोसा बनाने में महारत हासिल कर ली. सूरज के जीवन में पढ़ाई तो आगे नहीं बढ़ सकी लेकिन उन्होंने हाथों को इस तरह से बेहतर बनाया कि वह समोसे के स्वाद को बढ़ाने में माहिर होगए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुकान के समोसे में खड़ी धनिया, हल्दी, हरी मिर्च, गरम मसाला, सोंठ, अदरक, हरी मटर, मूंगफली, हींग और हल्का अजवाइन जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. अपनी मसाले को बेहतर अनुपात में मिश्रित करके सूरज समोसे के साथ को बढ़ाने का काम करते हैं.

इस समोसे की सबसे खास बात इसकी भरावन है. मूंगफली, हरी मटर और हींग का इस्तेमाल इसे सामान्य समोसे से अलग स्वाद और खुशबू देता है. और हरी मटर और मूंगफली हमेशा इनके समोसे पर पड़ने की वजह से समोसे का स्वाद भी अलग हो जाता है.

सूरज मोदनवाल की दुकान पर समोसा खाने के लिए लोग सुल्तानपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों से भी पहुंचते हैं. दुकान पर ग्राहकों की भीड़ इसकी लोकप्रियता को बयां करती है.

अगर आप भी इस खास समोसे का स्वाद लेना चाहते हैं तो सुल्तानपुर जिला कलेक्ट्रेट से शाहगंज चौराहे की तरफ जाएं. डाकखाना चौराहे से दाईं ओर जाने वाली गुरु नानक रोड में यह दुकान स्थित है. सूरत के समोसे की प्रसिद्ध कितनी है कि उनके यहां से न सिर्फ आम लोग कहते हैं बल्कि अधिकारी भी यही से समोसा खाने के लिए मंगाते हैं

सूरज मोदनवाल की दुकान शाम 3 बजे से शाम रात 9 बजे तक खुली रहती है. यहां समोसा महज 10 रुपये प्रति पीस की कीमत में मिलता है. समोसे के साथ-साथ सूरज के हाथों की बनाई गई चटनी लोगों को खूब पसंद आती है हरी चटनी और लाल चटनी दोनों ही काफी स्वादिष्ट होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Write A Comment