दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर आज सुबह दिल्ली पुलिस के जवान जंतर-मंतर पहुंचे, जहां से सोनम वांगचुक को एंबुलेंस में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। जलदी ही अस्पताल की तरफ से सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी होगा। अभी अस्पताल में सोनम वांगचुक का मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है। सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। उनका वजन भी 9 किलो से ज्यादा घट गया था। 

वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। किसी को भी धरना स्थल पर जाने की इजाजत नहीं है। पुलिस ने पूरे इलाके में कई लेयर की बैरिकेडिंग की है। वांगचुक 28 जून से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे।





Source link

Write A Comment