Samsung Galaxy Tab S8: सैमसंग Galaxy Tab S8 Series भारत में लॉन्च हो गई है. इस सीरीज में सैमसंग ने तीन टैबलेट पेश किए हैं, इनमें Galaxy Tab S8, Galaxy Tab S8+ और Samsung Galaxy S8 Ultra शामिल हैं. टैब में एस-पैन भी दिया हुआ है. अल्ट्रा-लो लेटेंसी के साथ एस-पेन से आप लिखें, स्केच करें या डूडल बनाएं. यह पैन आपको एक नया अनुभव देगा.
Samsung Galaxy Tab S8 का बेसिक Wi-Fi मॉडल 58,999 रुपये का है. इसका 5G वैरिएंट 70,999 रुपये का है. यह टैब 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है.
इस सीरीज के दूसरे टैब Galaxy Tab S8+ का Wi-Fi मॉडल 74,999 रुपये का है. इसका 5G वैरिएंट 87,999 रुपये का है. यह टैबलेट भी 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है.
Galaxy Tab S8 Ultra का Wi-Fi मॉडल 1,08,999 रुपये का है और 5G मॉडल 1,22,999 रुपये का है. यह टैबलेट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है.
प्री-बुकिंग ऑफर
Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज के टैबलेट की प्री-बुकिंग कल से शुरू होगी और बिक्री के लिए 11 मार्च से उपलब्ध होंगे.
यह भी पढ़ें- Vivo V23e 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
प्री-बुकिंग पर सैमसंग की ओर से 22,999 रुपये का कीबोर्ड कवर मुफ्त में दिया जाएगा. HDFC बैंक कार्ड इस्तेमाल करने पर Tab S8 पर 7,000 रुपये का कैशबैक, Tab S8+ पर 8,000 रुपये और Tab S8 Ultra पर 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा.
Galaxy Tab S8 Ultra के फीचर्स
Galaxy Tab S8 Ultra में 14.6 इंच का sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2960×1848 पिक्सल है. और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इस टैब में 13MP और 6MP का बैक कैमरा सेटअप और 12MP + 12MP का सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है. अल्ट्रा में 11,200 एमएएच की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे. यह Android 12 पर वन UI 4.1 के साथ ऑपरेट होता है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर भी है.

Galaxy Tab S8+ के फीचर्स
Galaxy Tab S8+ टैब में 12.4 इंच का sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2800×1752 पिक्सल रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इस डिवाइस में 10090mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए हुए हैं. इसमें बैक में 13MP और 6MP का कैमरा सेटअप तथा फ्रंट में सेल्फी के लिए 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा लगाया गया है.
यह भी पढ़ें- आधी से भी कम कीमत पर मिल रहा है आवाज से कंट्रोल होने वाला Smart TV, और भी हैं खूबियां
Galaxy Tab S8 के फीचर्स
Galaxy Tab S8 टैबलेट में 11 इंच का LTPS TFT डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले 2560×1600 पिक्सल रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें बैक में 13MP और 6MP का बैक कैमरा सेटअप है. फ्रंट में 12MP का अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा लगाया हुआ है. टैब में 8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.

इस सीरीज के सभी टैबलेट्स Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हैं. इनमें 16GB तक रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. ये टैब Android 12 पर काम करते हैं. इन टैब में चार ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और पांच साल की सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |