Last Updated:

Dehradun Best Momo : बारिश, सुहाना मौसम और गरमा-गर्म मोमो..अगर आप देहरादून में हैं, तो इस कॉम्बिनेशन से बेहतर भला क्या हो सकता है. झमाझम बरसती बूंदों के बीच ‘सिटी ऑफ लव’ की गलियां इस समय तरह-तरह के मोमो की भीनी-भीनी खुशबू से महक रही हैं. अगर आप भी मोमो लवर हैं तो देहरादून के अलग-अलग वैरायटी का स्वाद लेने से चूकिए मत. अगर आप सबसे टेस्टी स्टीम मोमो का स्वाद लेना चाहते हैं तो देहरादून का क्लेमन टाउन इसके लिए सबसे बेस्ट ठिकाना है. अगर आपको खाने में रिच, स्मोकी और क्रीमी फ्लेवर पसंद है तो अफगानी मोमो आपके लिए ही बने हैं. केटीएम रेस्टोरेंट में आप उत्तराखंडी टच वाले भांग की चटनी फ्लेवर्ड झोल मोमो का जायका ले सकते हैं.

Top Deals Inside

बारिश के मौसम में हल्के, मुलायम और सादे स्टीम मोमो खाने का अपना ही अलग मजा है. पतले मैदे की परत में ठसाठस भरी वेज, पनीर या चिकन की फिलिंग और साथ में परोसी जाने वाली मसालेदार तीखी लाल मिर्च-टमाटर की चटनी का स्वाद कभी पुराना नहीं होता है. अगर आप सबसे उम्दा और टेस्टी स्टीम मोमो का स्वाद लेना चाहते हैं तो देहरादून का क्लेमन टाउन इसके लिए सबसे बेस्ट ठिकाना है.

आजकल युवाओं के बीच क्रंची और एक्स्ट्रा क्रिस्पी कुरकुरे मोमो का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इन मोमो को तैयार करने के लिए कॉर्नफ्लेक्स या एक खास क्रिस्पी कोटिंग में लपेटकर डीप फ्राई किया जाता है. इन्हें मेयोनेज और तीखी लाल चटनी के साथ परोसा जाता है जो हर बाइट में बेहतरीन क्रंच देता है. देहरादून के पलटन बाजार और चकराता रोड में आप कई दुकानों और स्टॉल्स पर इनका लुत्फ उठा सकते हैं.

अगर आपको खाने में रिच, स्मोकी और क्रीमी फ्लेवर पसंद है तो अफगानी मोमो आपके लिए ही बने हैं. इन्हें मलाई, दही और काजू के खास पेस्ट में मैरीनेट करने के बाद तंदूर में धीमी आंच पर पकाया जाता है जिससे यह बेहद क्रीमी और मुंह में घुलने वाले बनते हैं. देहरादून में नेहरू कॉलोनी स्थित ‘हॉट ड्राइव अंगीठी’ और ‘अंगीठी मोमो’ अफगानी मोमो का असली पता हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

देहरादून में कुछ नया और अनोखा ट्राई करने के शौकीनों के लिए मोमो की खास वैरायटी भी उपलब्ध है. शहर में पहली बार सी-फूड लवर्स के लिए एक नया ट्विस्ट लाया गया है, जो मोमो प्रेमियों की क्रेविंग्स को पूरी तरह शांत करता है. अगर आप पारंपरिक स्वाद से हटकर कुछ अलग जायका चखना चाहते हैं तो नेहरू कॉलोनी का ‘क्रेविंग्स एंड मोर’ आउटलेट अपनी अनोखी मोमो डिशेज के लिए पूरे शहर में जाना जाता है.

उत्तराखंड में पहली बार देहरादून में ही आपको तंदूरी फिश मोमो का अनूठा स्वाद चखने को मिलेगा. बोनलेस फिश की फिलिंग से तैयार इन मोमो को दही और मसालों में मैरीनेट करके तंदूर में भूना जाता है जिससे इसमें बेहतरीन स्मोकी स्वाद आता है. नेहरू कॉलोनी स्थित ‘क्रेविंग्स एंड मोर’ पर यह फ्रेश ग्रीन सैलेड के साथ सिर्फ 100 रुपए प्रति प्लेट के किफायती रेट में सर्व किए जाते हैं.

काठमांडू और दार्जिलिंग का यह पारंपरिक स्वाद अब देहरादून में भी खूब धूम मचा रहा है. इसमें मोमो को तिल या भांग के बीज और टमाटर से बनी गरम, पतली व चटपटी सूप-जैसी ग्रेवी में डुबोकर परोसा जाता है, जो बारिश में शरीर को अंदर तक गर्माहट देता है. करनपुर स्थित ‘केटीएम रेस्टोरेंट’ में आप उत्तराखंडी टच वाले खास भांग की चटनी फ्लेवर्ड झोल मोमो का जायका ले सकते हैं.

तंदूरी चिकन और फिश की तरह अब देहरादून में तंदूरी मोमो का क्रेज भी सिर चढ़कर बोल रहा है. स्टीम्ड मोमो को चटपटे दही और भारतीय मसालों के घोल में मैरीनेट करके तंदूर में सेका जाता है, जिससे इनका बाहरी हिस्सा क्रिस्पी और स्वाद स्मोकी व तीखा हो जाता है. तंदूरी मोमो का यह बेहतरीन और स्पाइसी टेस्ट आपको नेहरू कॉलोनी स्थित ‘हॉट ड्राइव अंगीठी’पर आसानी से मिल जाएगा.

देहरादून की हर छोटी-बड़ी गली में आपको मोमो के कई बेहतरीन रेस्टोरेंट और स्ट्रीट स्टॉल्स मिल जाएंगे. यहां इतनी वैरायटी है कि आप हर दिन अपने दोस्तों के साथ एक नया फ्लेवर चख सकते हैं. चाहे ट्रेडिशनल हाफ-स्टीम और हाफ-फ्राई कोथे मोमो खाने हों या कोई अन्य फ्राइड वैरायटी, शाम ढलते ही सुहावने मौसम में यह शहर हर मोमो लवर की क्रेविंग्स को पूरा करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Write A Comment