खाने-पीने के शौकीनों का जब पेट पूजा का प्लान बनता है तो वे जमशेदपुर की एग्रिको खाऊ गली आते हैं. यह एक ऐसी जगह है जहां आपको तमाम तरह के वेज, नॉन-वेज आइटम तो मिलेंगे ही साथ ही बैठने के लिए खुला मैदान भी मिलेगा. शाम 6 से लेकर रात 10 बजे तक यह जगह गुलजार रहती है और लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ यहां स्ट्रीट फूड का मजा लेने आते हैं. यहां चाइनीज से लेकर साउथ इंडियन तक, आइसक्रीम से लेकर ड्रिंक्स तक इतना कुछ मिलता है कि आपका पेट भर जाएगा पर मन नहीं. 100 मीटर की दूरी पर 25-30 स्टॉल लगते हैं, जो मन आए खाइये, वो भी बजट में. तो अगली बार घूमने का प्लान बने तो यहां जरूर आएं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।