‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के साथ एंट्री की है और देश में किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। टॉम हॉलैंड की मुख्य भूमिका वाली इस मार्वल फिल्म ने ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के ओपनिंग-डे के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड मूवी ‘भाई तेरा स्टार है’ को भी जबरदस्त टक्कर दे रही है। दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की है, लेकिन टॉम हॉलैंड की फिल्म दुनिया भर के दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में सफल रही है। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को इंडिया टीवी ने 3 रेटिंग दी है।

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने तोड़ा ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का रिकॉर्ड

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 17,250 शो में 60.60 करोड़ की कमाई की। भारत में इसकी ग्रॉस कमाई लगभग 72.44 करोड़ रही, जो इसे भारतीय बाजार में किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए ओपनिंग डे की सबसे बड़ी ग्रॉस कमाई वाली फिल्म बनाती है। यह रिकॉर्ड पहले ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के नाम था, जिसने भारत में अपने ओपनिंग डे पर लगभग 54 करोड़ और 65 करोड़ कमाए थे। अनुमानित 72.44 करोड़ की ग्रॉस कमाई के साथ ‘ब्रांड न्यू डे’ ने 2019 की मार्वल ब्लॉकबस्टर फिल्म के रिकॉर्ड को आसानी से पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘स्पाइडर-मैन’ का जलवा

पूरे भारत में बड़े पैमाने पर रिलीज हुई इस फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 72.3 प्रतिशत रही। ओपनिंग डे की कमाई में इंग्लिश वर्शन का सबसे बड़ा हिस्सा रहा। इसने 55 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ अनुमानित 32.25 करोड़ कमाए। हालांकि, हिंदी-डब वर्शन ने दर्शकों की भारी संख्या के मामले में बाजी मारी। इसने पहले दिन अनुमानित 22 करोड़ की कमाई की और 95 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। रीजनल डब वर्शन ने भी अच्छे आंकड़े दर्ज किए। तमिल वर्शन ने अनुमानित 3 करोड़ कमाए, जबकि तेलुगु वर्शन का योगदान लगभग 3.25 करोड़ रहा। दोनों वर्शन में ऑक्यूपेंसी 65-66 प्रतिशत के दायरे में रही।

‘भाई तेरा स्टार है’ की रफ्तार पड़ी धीमी

‘भाई तेरा स्टार है’ ने दुनिया भर में 0.30 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है, जिसमें भारत से 0.30 करोड़ शामिल हैं और विदेश से कोई कमाई नहीं हुई है। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 0.25 करोड़ रहा है और यह कमाई 876 शो से हुई है।

ये भी पढ़ें – Spider-Man Brand New Day Review: ईमानदारी से भरपूर पर जरूरत से ज्यादा खिंचा हुआ, जानिए कैसा है पीटर पार्कर की कहानी का सबसे डार्क चैप्टर

Bhai Tera Star Hai देखकर क्या बोले दर्शक? राघव जुयाल की फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले मिक्स्ड रिव्यू

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment