स्पेन के फुटबॉल विश्व कप जीतने के बाद जब न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में ट्रॉफी देने का कार्यक्रम चल रहा था, उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खूब सुर्खियां बटोरी। स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इस जीत के बाद ट्रंप फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो के साथ खिलाड़ियों को ट्रॉफी देने मैदान पर आए। डोनाल्ड ट्रंप ट्रॉफी सेरेमनी के दौरान जबरदस्ती स्टेज पर जमे रहे, जिससे स्पेनिश टीम का विनिंग सेलिब्रेशन का मजा किरकिरा हो गया।
ट्रंप और इनफैनटिनो ने प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को पहनाए मेडल
फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने पहले ही पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि डोनाल्ड ट्रंप विजेता टीम के कप्तान रोड्री को वर्ल्ड कप ट्रॉफी देंगे। जैसे ही ट्रंप और इनफैनटिनो मैदान पर आए, स्टेडियम में मौजूद कुछ दर्शकों ने ट्रंप का विरोध करते हुए हूटिंग करना शुरू कर दिया। हालांकि, जब खिलाड़ियों को मेडल देने का सिलसिला शुरू हुआ, उसके बाद माहौल शांत हो गया। ट्रंप और इनफैनटिनो ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों और उनके स्टाफ को मेडल पहनाए। इसके बाद ट्रंप ने स्पेन के कप्तान रोड्री के हाथों में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी सौंप दी।
विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान मंच पर ही खड़े रहे डोनाल्ड ट्रंप
ट्रॉफी लेने के बाद कप्तान रोड्री अपने बाकी साथियों के साथ जश्न मनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप वहीं खिलाड़ियों के बीच में ही खड़े रह गए। कुछ देर बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें इशारा करके मंच से हटने के लिए कहा। अधिकारियों के कहने पर वह पीछे हट गए, जिसके बाद स्पेनिश खिलाड़ियों ने ट्रॉफी उठाकर अपनी जीत का जश्न मनाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर कई लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि ट्रंप ने ऐसा करके प्रोटोकॉल तोड़ा है।
क्लब वर्ल्ड कप के दौरान भी ट्रंप ने की थी ऐसी हरकत
इस घटना की तुलना इसी साल हुए फीफा क्लब वर्ल्ड कप के फाइनल से भी की जा रही है। उस मैच के बाद जब डोनाल्ड ट्रंप ने चेल्सी टीम को ट्रॉफी दी थी, तब भी वह खिलाड़ियों के साथ मंच पर ही खड़े रह गए थे। हालांकि, इस बार वर्ल्ड कप के ऑफिशियल सेरेमनी में उन्हें खिलाड़ियों के ट्रॉफी उठाने से पहले ही मंच से हटना पड़ा। मैच की बात करें तो स्पेन ने अतिरिक्त समय में फेरान टोरेस के 106वें मिनट के गोल की बदौलत अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरा फीफा विश्व कप खिताब अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद टूटे लियोनेल मेसी, फूट-फूटकर रोने का वीडियो हुआ वायरल
फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन स्पेन को मिले 481 करोड़ रुपये, हारकर भी मालामाल हुई अर्जेंटीना