Last Updated:

Agra Street Food: अगर आप चटपटे और मसालेदार स्वाद के शौकीन हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ताजनगरी आगरा का शास्त्रीपुरम क्षेत्र इन दिनों एक खास स्वाद का नया अड्डा बन चुका है. यहां स्थित ‘आंगन रेस्टोरेंट’ की स्पेशल पनीर 65 ने युवाओं के बीच हलचल मचा दी है. साउथ इंडियन तड़के और चाइनीज स्टाइल के अनूठे कॉम्बिनेशन से तैयार यह डिश स्वाद के शौकीनों के दिलों पर राज कर रही है. महज 220 रुपये में मिलने वाले इस खास जायके का लुत्फ उठाने के लिए शहर के कोने-कोने से लोग खिंचे चले आ रहे हैं.

Top Deals Inside

Agra Street Food: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित शास्त्रीपुरम क्षेत्र में आंगन रेस्टोरेंट में तैयार होने वाली खास डिश पनीर 65 इन दिनों युवाओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. इस डिश की खासियत इसका अनोखा स्वाद है, क्योंकि इसे साउथ इंडियन और चाइनीज स्टाइल के कॉम्बिनेशन से तैयार किया जाता है. रेस्टोरेंट संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताया कि पनीर 65 को बनाने में स्पेशल 65 मसाले के साथ करी पत्ता, दही और कई तरह की ताजी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है.

मसालेदार स्वाद और दूर-दूर से आते ग्राहक
पनीर को खास तरीके से तैयार कर मसालों और अन्य सामग्री के साथ पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू बेहद खास हो जाती है. मसालेदार और चटपटे स्वाद की वजह से यह डिश खासकर युवाओं को काफी पसंद आ रही है. उन्होंने कहा कि पनीर 65 का स्वाद लेने के लिए आगरा के अलग-अलग इलाकों से लोग आंगन रेस्टोरेंट पहुंचते हैं. कई ग्राहक इस खास डिश के लिए कई किलोमीटर दूर से भी यहां आते हैं.

आगरा में मिली साउथ इंडियन स्वाद को नई पहचान
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट ने साउथ इंडिया की खास डिश पनीर 65 को शहर में एक नई पहचान दिलाने का काम किया है. अभी तक यह डिश आगरा के चुनिंदा एक-दो रेस्टोरेंट में ही उपलब्ध थी, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते थे. आंगन रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने पनीर 65 को खास अंदाज में तैयार कर इसे ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाया है. डिश का चटपटा और मसालेदार स्वाद युवाओं को काफी पसंद आ रहा है. इसे खास तरीके से तैयार किया जाता है, जिससे इसमें साउथ इंडियन फ्लेवर का अनुभव मिलता है. अब पनीर 65 का स्वाद लेने के लिए लोगों को साउथ इंडिया जाने की जरूरत नहीं है. आगरा में ही शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट पहुंचकर इस खास डिश का स्वाद लिया जा सकता है.

सीक्रेट मसालों का संगम और महज 220 रुपये कीमत
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में मिलने वाली स्पेशल पनीर 65 इन दिनों लोगों के बीच काफी पसंद की जा रही है. रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताया कि इस खास डिश की कीमत महज 220 रुपये प्लेट है. इसे साउथ इंडियन और चाइनीज स्टाइल के अनोखे मिश्रण से तैयार किया जाता है. पनीर 65 बनाने में दही, करी पत्ता, घर के तैयार मसालों के साथ कुछ सीक्रेट मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. खास मसालों और पनीर के बेहतरीन कॉम्बिनेशन से इसका स्वाद चटपटा और लाजवाब बनता है. संतोष ने कहा कि ग्राहकों को इसका स्वाद काफी पसंद आ रहा है. खासकर शाम के समय रेस्टोरेंट में पनीर 65 खाने वालों की भीड़ देखने को मिलती है. युवा इस डिश को खास तौर पर पसंद कर रहे हैं.

About the Author

Rahul Goel

Rahul Goyal is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations …

और पढ़ें



Source link

Write A Comment