महिला टी20 एशिया कप 2026 में 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-ए का बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के लिए मैदान पर उतरते ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक ऐतिहासिक मुकाम अपने नाम कर लिया। वह महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट में 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले अभी तक ये उपलब्धि कोई और खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाया है।

टॉस के वक्त हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा? 

पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉस हार गई। पाकिस्तान की कप्तान सना फातिमा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टॉस के वक्त हरमनप्रीत कौर ने 150 T20I मैच में कप्तानी करने को लेकर कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। लेकिन मैदान पर खेल का लुत्फ उठाना ही सबसे ज्यादा अहम है। उन्होंने ये भी कहा कि वे विपक्षी टीम को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहती हैं ताकि बाद में बल्लेबाजी करते वक्त कोई दबाव न रहे। साथ ही, उन्होंने यह भी साफ किया कि इस मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हरमनप्रीत की कप्तानी में 87 मैच जीत चुकी है टीम इंडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साल 2012 में पहली बार टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी और तब से वह लगातार इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं। पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 एशिया कप 2026 के मैच में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। वह महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट में 150 टी20 मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक खेले 149 टी20 मैचों में से 87 में जीत दर्ज की है, जबकि 57 मैचों में हार मिली है और 5 मैच बिना किसी नतीजे के रद्द रहे हैं।

महिला T20I में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

  • 150 – हरमनप्रीत कौर (भारत)
  • 121 – चमारी अथापथु (श्रीलंका)
  • 100 – मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलियाई)
  • 96 – हीदर नाइट (इंग्लैंड)
  • 96 – डायने बिमेनीमाना (रवांडा)

यह भी पढ़ें

47 साल का कप्तान CPL में कर रहा है कमाल, टीम जीत चुकी है बैक टू बैक 5 मुकाबले

दलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले साउथ जोन को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज केएल राहुल हुए बाहर

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment