Last Updated:

Ragda Thandai Recipe: रगड़ा ठंडाई हरियाणा की एक पुरानी और बेहद फायदेमंद देसी ड्रिंक है, जो गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करती है. बादाम, सौंफ, खसखस और गुलाब जैसी चीजों से बनी यह ठंडाई स्वाद और सेहत दोनों के लिए शानदार मानी जाती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

देसी रगड़ा ठंडाई रेसिपी

Ragda Thandai Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में थकान, चिड़चिड़ापन और गर्मी बढ़ने लगती है. तेज धूप और पसीने की वजह से लोग खुद को ठंडा रखने के लिए कई तरह की चीजें पीते हैं. कोई कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेता है तो कोई आइसक्रीम या पैकेट वाले जूस पर भरोसा करता है, लेकिन इन चीजों से कुछ देर राहत जरूर मिलती है, मगर शरीर को अंदर से ताकत और असली ठंडक नहीं मिल पाती. ऐसे में पुराने समय के देसी ड्रिंक्स आज भी सबसे ज्यादा असरदार माने जाते हैं. हरियाणा और पंजाब में गर्मियों के दिनों में एक खास ठंडाई बनाई जाती है, जिसे “रगड़ा ठंडाई” कहा जाता है.

यह सिर्फ स्वाद में शानदार नहीं होती, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करती है. इसमें इस्तेमाल होने वाले बादाम, सौंफ, खसखस, मगज और गुलाब जैसी चीजें शरीर को ठंडक देने के साथ एनर्जी भी देती हैं. गांवों में लोग इसे दोपहर के समय पीना पसंद करते हैं ताकि गर्मी का असर कम हो सके. अगर आप भी इस बार गर्मी में कुछ हेल्दी और देसी ट्राई करना चाहते हैं, तो रगड़ा ठंडाई आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

रगड़ा ठंडाई बनाने के लिए जरूरी चीजें
-15-20 बादाम (भीगे और छिले हुए)
-8-10 काजू और पिस्ता
-1 बड़ा चम्मच खसखस
-1 बड़ा चम्मच मगज
-1 बड़ा चम्मच सौंफ
-8-10 साबुत काली मिर्च
-4-5 हरी इलायची
-1 बड़ा चम्मच सूखी गुलाब की पंखुड़ियां
-2 बड़े गिलास ठंडा दूध
-मिश्री या चीनी स्वाद के मुताबिक

रगड़ा ठंडाई बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले बादाम, खसखस, मगज और सौंफ को 4 से 5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. इससे सारी चीजें नरम हो जाएंगी और आसानी से पीसी जा सकेंगी. बादाम भीगने के बाद उनका छिलका निकाल लें. अब सिलबट्टे या मिक्सी में बादाम, खसखस, मगज, सौंफ, काली मिर्च, इलायची और गुलाब की पंखुड़ियां डालें. इसमें थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह महीन पेस्ट तैयार करें. ध्यान रखें कि पेस्ट जितना ज्यादा स्मूद होगा, ठंडाई उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

इसके बाद तैयार पेस्ट में मिश्री या चीनी डालकर एक बार फिर मिक्स करें. अब इस मिश्रण को सूती कपड़े या महीन छलनी में डालें और ऊपर से ठंडा दूध डालते हुए धीरे-धीरे निचोड़ें. इससे सारे मेवों और मसालों का स्वाद दूध में अच्छे से उतर जाएगा. आपकी देसी रगड़ा ठंडाई तैयार है. चाहें तो ऊपर से बारीक कटे पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सर्व कर सकते हैं. ठंडी-ठंडी रगड़ा ठंडाई गर्मी में शरीर को तुरंत राहत देती है.

क्यों खास मानी जाती है रगड़ा ठंडाई?
रगड़ा ठंडाई सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि देसी हेल्थ ड्रिंक मानी जाती है. इसमें मौजूद सौंफ पेट को ठंडक देती है, जबकि खसखस और मगज शरीर की गर्मी कम करने में मदद करते हैं. बादाम और पिस्ता शरीर को ताकत देते हैं और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखते हैं. गर्मी में अक्सर लोग डिहाइड्रेशन और कमजोरी महसूस करते हैं. ऐसे में यह ठंडाई शरीर में ताजगी बनाए रखने में मदद कर सकती है. गांवों में आज भी लोग इसे दोपहर के समय पीते हैं ताकि लू और तेज गर्मी से बचाव हो सके.

रगड़ा ठंडाई पीते समय रखें ये बातें
इसे हमेशा ठंडा करके पिएं. ज्यादा चीनी डालने से बचें. अगर आप वजन कंट्रोल कर रहे हैं तो मिश्री का इस्तेमाल करें. रोज एक गिलास से ज्यादा पीने की जरूरत नहीं है. छोटे बच्चों को कम मात्रा में दें.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Source link

Write A Comment