हिसार में कोर्ट गेट के सामने गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने उसपर 12 गोलियां चलाईं हैं। जानकारी के अनुसार, ये गैंगस्टर पेशी पर आया था। इसी दौरान कोर्ट के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर के उसकी हत्या कर दी गई।

आपको बता दें कि काणा हिसार का मोस्ट वांटेड था। गैंगस्टर विनोद ने ही विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या की थी। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने कोर्ट गेट के सामने 12 राउंड फायरिंग की। इस गैंगस्टर पर हत्या समेत 40 मामले दर्ज थे। खबर अपडेट हो रही है…

(रिपोर्ट: प्रवीण कुमार)





Source link

Write A Comment