Dahi Chawal Cutlet Recipe: घर में अक्सर ऐसा होता है कि चावल थोड़ा ज्यादा बन जाता है और अगले दिन वही चावल खाने का मन नहीं करता. कई बार हम उसे फ्राइड राइस बना लेते हैं या दही के साथ खा लेते हैं, लेकिन हर बार वही स्वाद थोड़ा बोरिंग लगने लगता है. ऐसे में जरूरत होती है कुछ नया, कुछ ऐसा जो जल्दी भी बन जाए और स्वाद भी शानदार हो, अगर आप भी बचे हुए चावल को फेंकने के बजाय उसका सही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो दही चावल कटलेट आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. ये कटलेट बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं.

खास बात ये है कि इसमें ज्यादा मेहनत या टाइम नहीं लगता और घर में मौजूद सामान से ही आसानी से बन जाते हैं. शाम की चाय के साथ हल्का स्नैक हो या बच्चों के टिफिन के लिए कुछ टेस्टी और अलग, ये रेसिपी हर मौके पर फिट बैठती है. एक बार बनाकर देखेंगे तो यकीन मानिए, बचे चावल कभी बेकार नहीं जाएंगे.

दही चावल कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-बचे हुए चावल -1 कप
-गाढ़ा दही -आधा कप
-उबला आलू -1 (मैश किया हुआ)
-प्याज -1 (बारीक कटा)
-हरी मिर्च -1
-अदरक -छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
-हरा धनिया -2 चम्मच
-लाल मिर्च पाउडर -आधा चम्मच
-गरम मसाला -आधा चम्मच
-नमक -स्वाद के अनुसार
-बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स -2-3 चम्मच
-तेल -शैलो फ्राई के लिए

दही चावल कटलेट बनाने की आसान विधि
1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में बचे हुए चावल लें और हल्का सा मैश कर लें ताकि कटलेट की शेप अच्छी बने. अब इसमें गाढ़ा दही डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद इसमें उबला आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

2.अब इसमें मसाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. मिश्रण को बांधने के लिए बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स डालें, अगर मिक्सचर ज्यादा गीला लगे तो थोड़ा और बेसन मिला सकते हैं.

3. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट बना लें. एक पैन में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कटलेट को शैलो फ्राई करें. इन्हें पलट-पलट कर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें.

4. तैयार कटलेट को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या इमली की चटनी के साथ सर्व करें. ऊपर से हल्का चाट मसाला डालेंगे तो स्वाद और बढ़ जाएगा.

कटलेट को और टेस्टी बनाने के टिप्स
-अगर ज्यादा क्रिस्पी चाहिए तो ब्रेड क्रम्ब्स कोटिंग करके फ्राई करें
-थोड़ा सा चावल दरदरा छोड़ें, इससे टेक्सचर बेहतर आता है
-पनीर मिलाने से स्वाद और रिच हो जाता है
-एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं, इससे ऑयल कम लगेगा



Source link

Write A Comment