Last Updated:
Dal bada sabzi recipe: तेज गर्मी में हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लोगों की पहली पसंद बन रहा है. दाल बड़ा की सब्जी स्वाद, सेहत और पारंपरिक छत्तीसगढ़िया जायके का बेहतरीन मेल है. उड़द दाल से बनी यह पौष्टिक डिश शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन को भी दुरुस्त रखती है. कम मसालों वाली यह खास रेसिपी गर्मी के मौसम में रोटी और चावल दोनों के साथ खूब पसंद की जाती है.
Dal vada sabzi recipe: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज गर्मी का असर अब लोगों की थाली में भी साफ दिखाई देने लगा है. बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप के बीच लोग ऐसे पारंपरिक व्यंजनों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्के, पौष्टिक और आसानी से पचने वाले हों. ऐसे में दाल वड़ा की सब्जी एक बार फिर घर-घर में खास जगह बना रही है. उड़द दाल से तैयार बड़े जब हल्के मसालों वाली पतली ग्रेवी में पकते हैं, तो उनका स्वाद न सिर्फ देसी खाने की याद दिलाता है, बल्कि शरीर को ऊर्जा भी देता है. यही वजह है कि लोकल स्वाद का यह पारंपरिक व्यंजन अब ग्लोबल टेस्ट की तरह हर किसी की पसंद बनता जा रहा है.
तेज गर्मी में हल्का और पौष्टिक विकल्प
तेज गर्मी के मौसम में तली-भुनी और ज्यादा मसालेदार चीजें खाने से लोग बचते हैं. दाल बड़ा की सब्जी प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ शरीर को जरूरी पोषण देती है. हल्के मसालों और पतली ग्रेवी के कारण यह व्यंजन आसानी से पच जाता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है.
परंपरा और स्वाद का बेहतरीन संगम
दाल बड़ा की सब्जी सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रसोई का खास हिस्सा है. बिलासपुर की गृहिणी भाग्यवती बताती हैं, “तेज गर्मी में हम ऐसा भोजन बनाना पसंद करते हैं जो हल्का हो और घर के सभी लोगों को पसंद आए। दाल बड़ा की सब्जी स्वादिष्ट भी होती है और जल्दी तैयार भी हो जाती है.
ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट दाल बड़ा की सब्जी
उड़द दाल को 4 से 5 घंटे तक भिगोकर दरदरा पीस लें. इसमें नमक और थोड़ा सा हींग मिलाकर छोटे-छोटे बड़े तैयार करें. इन्हें हल्के तेल में तलें या कम तेल में ऐपम पैन में सेंक लें. अब कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और जीरा, राई तथा करी पत्ता का तड़का लगाएं. इसके बाद प्याज, टमाटर और अदरक-लहसुन डालकर हल्का भूनें. हल्दी, धनिया पाउडर और कम लाल मिर्च डालकर मसाला तैयार करें. पर्याप्त पानी डालकर पतली ग्रेवी बनाएं और उसमें बड़े डाल दें. 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमागरम रोटी या चावल के साथ परोसें.
स्वाद के साथ सेहत का भरोसा
तेज गर्मी के दिनों में दाल बड़ा की सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल साबित होती है. यह पारंपरिक व्यंजन न केवल छत्तीसगढ़ के लोकल स्वाद को जीवित रखता है, बल्कि शरीर को हल्का, ऊर्जावान और स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें