Secret Sabji Masala : अक्सर घर पर सब्ज़ी बनाते समय, सारे मसाले डालने के बाद भी उसमें रेस्टोरेंट या होटल जैसा स्वाद नहीं आ पाता. इसकी एक वजह मसालों का सही संतुलन और उनकी खुशबू हो सकती है. अगर आप अपनी रोज़ाना की सब्ज़ी को थोड़ा खास बनाना चाहते हैं, तो दालचीनी और लौंग का इस्तेमाल करके घर पर ही मसालों का एक खास मिश्रण तैयार कर सकते हैं. इसकी थोड़ी सी मात्रा डालने से ही सब्ज़ी में शानदार खुशबू और ‘गरम मसाले’ जैसा स्वाद आ जाता है…

मसाले के लिए सामग्री
दालचीनी के 2 छोटे टुकड़े, 5-6 लौंग, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया, 3-4 काली मिर्च, 2 हरी इलायची और 1 सूखी लाल मिर्च लें. अगर आपको कम तीखा स्वाद पसंद है, तो आप लाल मिर्च की मात्रा कम कर सकते हैं.

घर पर मसाला कैसे तैयार करें
सबसे पहले, भारी तले वाले पैन को धीमी आंच पर गरम करें. इसमें दालचीनी, लौंग, जीरा, साबुत धनिया, काली मिर्च, इलायची और सूखी लाल मिर्च डालें. मसालों को बिना तेल के धीमी आंच पर हल्का भून लें.

भूनते समय लगातार चलाते रहें ताकि मसाले जलें नहीं. जब मसालों से अच्छी खुशबू आने लगे और उनका रंग थोड़ा बदल जाए, तो आंच बंद कर दें. इन्हें एक प्लेट में निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने दें.

अब, ठंडे किए गए मसालों को मिक्सर जार में डालें और बारीक पाउडर बना लें. अगर आप चाहें तो इसे थोड़ा दरदरा भी रख सकते हैं. तैयार मसाले को पूरी तरह सूखे, एयरटाइट डिब्बे में रखें.

कब और कितना डालें?
आप इस मसाले का इस्तेमाल पनीर, आलू-गोभी, मिक्स वेज, छोले, राजमा या ग्रेवी वाली किसी भी सब्जी में कर सकते हैं. आम तौर पर, 3-4 लोगों के लिए बनी सब्जी में आधा से एक छोटा चम्मच मसाला काफी होता है. ग्रेवी तैयार होने के बाद इसे डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं ताकि स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.

ध्यान रखने बातें
तेज़ आंच पर मसाले भूनने से वे जल सकते हैं और कड़वे हो सकते हैं, इसलिए हमेशा धीमी आंच का इस्तेमाल करें. पीसने से पहले मसालों को पूरी तरह ठंडा होने देना भी ज़रूरी है. नमी से बचाने के लिए, इसे निकालने के लिए हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें.



Source link

Write A Comment