Last Updated:

Paneer Making Important Facts: बाजार के मिलावटी पनीर से बचने के लिए लोग घर पर पनीर बनाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अगर आप 1 किलो पनीर बनाना चाहते हैं, तो इसमें करीब 5 से 6 लीटर दूध की जरूरत होती है. दूध की क्वालिटी और फैट कंटेंट के अनुसार पनीर की मात्रा और स्वाद बदल सकता है. घर का बना पनीर ताजा, मुलायम और ज्यादा हेल्दी होता है.

Zoom

एक्सपर्ट्स के अनुसार 1 लीटर दूध से करीब 200 ग्राम पनीर बनाया जा सकता है.

How Much Milk Needed for 1 Kg Paneer: पनीर देश में खाया जाने वाला सबसे पसंदीदा मिल्क प्रोडक्ट है. यह दूध से बनाया जाता है और इसका इस्तेमाल खाने-पीने की तमाम चीजों में किया जाता है. पनीर न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन समेत पोषक तत्वों का भंडार भी होता है. बाजार में मिलने वाले पनीर में अक्सर मिलावट की खबर सामने आती रहती हैं. मिलावटी पनीर सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है. ऐसे में कई लोग घर पर पनीर बनाना पसंद करते हैं, ताकि उनकी सेहत ठीक बनी रहे. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो घर का बना पनीर ज्यादा टेस्टी और हेल्दी होता है.

पनीर बनाने के लिए कुछ लोग भैंस का दूध इस्तेमाल करते हैं, तो कई लोग पैकेट वाला दूध यूज करते हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि आखिर 1 किलो पनीर तैयार करने के लिए कितना दूध लगता है और कौन सा दूध इसके लिए सबसे अच्छा माना जाता है. कई लोगों को लगता है कि थोड़े दूध से काफी पनीर बन जाता है, जबकि असल में पनीर बनाने की प्रक्रिया में बड़ी मात्रा में दूध की जरूरत पड़ती है. दूध की क्वालिटी और उसमें मौजूद फैट के आधार पर पनीर की मात्रा और स्वाद दोनों बदल सकते हैं. ऐसे में सही तरीका और सही मात्रा में दूध पनीर बनाने के लिए जरूरी होता है.

1 किलो पनीर के लिए कितना दूध चाहिए?

डेयरी एक्सपर्ट्स के अनुसार 1 लीटर अच्छी क्वालिटी के दूध से करीब 200 ग्राम पनीर तैयार किया जा सकता है. इस हिसाब से देखा जाए, तो 1 किलो पनीर बनाने के लिए करीब 5-6 लीटर दूध की जरूरत होती है. अगर दूध फुल क्रीम हो और उसमें फैट ज्यादा हो, तो पनीर की मात्रा थोड़ी ज्यादा और टेक्सचर मुलायम हो सकता है. वहीं कम फैट या टोंड दूध से पनीर कम निकलता है और उसका स्वाद भी थोड़ा अलग हो सकता है. मिलावटी या ज्यादा पतला दूध इस्तेमाल करने से पनीर की क्वालिटी खराब हो सकती है. बाजार में मिलने वाला अच्छा पनीर काफी महंगा होता है, क्योंकि उसे तैयार करने में काफी दूध खर्च होता है.

कैसे बनाया जाता है पनीर?

पनीर बनाने की प्रक्रिया काफी आसान होती है, लेकिन सही तरीका अपनाना जरूरी होता है. सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाला जाता है. जब दूध उबलने लगे, तब उसमें नींबू का रस या सिरका मिलाया जाता है. इससे दूध फटने लगता है और उसमें से ठोस हिस्सा यानी छेना अलग हो जाता है. इसके बाद इस मिश्रण को सूती कपड़े से छान लिया जाता है, ताकि पानी यानी व्हे अलग हो जाए. फिर छेना को कपड़े में बांधकर कुछ घंटों के लिए दबाकर रखा जाता है, जिससे अतिरिक्त पानी निकल जाए और पनीर सेट हो जाए. घर पर बना पनीर ज्यादा फ्रेश और बिना मिलावट वाला माना जाता है. इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से नमक, टेक्सचर और सॉफ्टनेस कंट्रोल कर सकते हैं. बाजार के पनीर की तुलना में ज्यादा हेल्दी भी माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment