How Much Garlic for 1 Kg Chicken: नॉनवेज खाने वालों की कोई कमी नहीं है. अधिकतर लोग चिकन (Chicken) खूब खाना पसंद करते हैं. फिश और मटन की तुलना में चिकन बहुत जल्दी बन भी जाता है. कई तरह से आप चिकन बनाकर खा सकते हैं. ड्राई, ग्रेवी वाली चिकन, खूब स्पाइसी, तीखा, क्रीमी, रोस्टेड चिकन, चिकन टिक्का. ढेरों रेसिपी हैं चिकन की, लेकिन ये तभी अधिक स्वादिष्ट बनता है, जब इसमें मसालों के साथ परफेक्ट मात्रा में लहसुन और अदरक भी डाला जाए. काफी लोग मुर्गा बनाते समय लहसुन सही मात्रा में नहीं डालते हैं, तो वहीं कुछ लोग बहुत अधिक लहसुन का पेस्ट डाल देते हैं. ऐसे में चिकन का स्वाद या तो बहुत फीका लगता है या फिर बहुत अधिक कड़वा सा हो जाता है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि जब आप एक किलो चिकन बनाएं तो उसमें लहसुन कितना डालना चाहिए.

चिकन का स्वाद बढ़ाता है लहसुन

चिकन का स्वाद बढ़ाने में लहसुन की अहम भूमिका होती है. लहसुन डालने से खुशबू बढ़ने के साथ ही मसालों का स्वाद भी बहुत अच्छी तरह से आता है. हालांकि, आप चाहते हैं कि चिकन का टेस्ट लाजवाब हो तो उसमें कम या बहुत अधिक मात्रा में लहसुन डालने से बचें. जब आप ज्यादा लहसुन चिकन में डाल देते हैं तो इससे मुर्गे का प्राकृतिक स्वाद दब जाता है.

एक किलो चिकन में कितनी लहसुन की कलियां डालें?
-यदि आप कम चिकन बना रहे हैं या नॉर्मल स्वाद वाला चिकन बनाना चाहते हैं तो इसमें 12 से 14 लहसुन की कलियां डाल सकते हैं.

-यदि आपको रेस्टोरेंट स्टाइल या बहुत अधिक स्पाइसी, तीखा और गाढ़ी ग्रेवी वाली चिकन बनानी है तो इसके लिए आप 18 से 20 कलियां डालें. आप इसे काटकर या पेस्ट बनाकर भी डाल सकते हैं.

-लहसुन का तेज स्वाद पसंद है आपको तो आप एक किलो चिकन में 20 से 25 लहसुन की कलियां डाल सकते हैं.

-पेस्ट की तरह लहसुन डालना है तो आप 1 किलो चिकन में 2 से 3 बड़े चम्मच लहसुन का पेस्ट डालें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

स्वादिष्ट चिकन बनाने के टिप्स

1. आप चाहते हैं कि चिकन टेस्टी बने तो लहसुन-अदरक का अनुपात 1:1 हो. इसके लिए दोनों को पेस्ट बनाकर डालें. स्वाद संतुलित रहेगा.

2. जब आप चिकन को मैरिनेट कर के बनाएं तो उसमें लहसुन का पेस्ट भी जरूर डालें. इससे भी चिकन का स्वाद बेहतर हो जाता है.

3. टेस्टी चिकन बनाने के लिए हमेशा फ्रेश लहसुन से पेस्ट बनाएं. इससे खुशबू और स्वाद दोनों ही अच्छा आएगा.

4. कुछ लोग तेल में लहसुन काटकर डाल देते हैं, जिससे ये जल जाता है. लहसुन जलने पर किसी भी रेसिपी का स्वाद बिगड़ जाता है.

5. आप जो भी चिकन की रेसिपी बना रहे हैं, उसी अनुसार लहसुन की मात्रा बदलें. जैसे आप बटर चिकन बना रहे हैं तो उसमें 10-12 कलियां डालें, चिकन करी बना रहे हैं तो 15 से 20 कलियां डालें.

लहसुन का पेस्ट या कटा/कुचला कैसे डालें?

चिकन में लहसुन का पेस्ट और कटा/कुचला दोनों ही तरह से लहसुन आप डाल सकते हैं. लेकिन, दोनों को बराबर मात्रा में डालने से ही स्वाद बेहतर आता है. पेस्ट और कटे हुए लहसुन अलग तरह के स्वाद चिकन रेसिपी में ऐड करते हैं. आप किस तरह का चिकन बना रहे हैं, उस पर निर्भर करता है कि लहसुन का पेस्ट डालें या कूट कर.

1. लहसुन का पेस्ट मुख्य रूप से चिकन करी, बटर चिकन, कढ़ाई चिकन, ग्रेवी वाली कोई अन्य चिकन डिश में अच्छा स्वाद देता है. मैरिनेट करने के लिए भी लहसुन का पेस्ट जरूरी होता है. इससे ग्रेवी का स्वाद और भी अधिक टेस्टी हो जाता है.

2. कटा या कुचला हुआ लहसुन आप ड्राई चिकन, तवा चिकन, स्टर-फ्राई रेसिपी, गार्लिक चिकन आदि में डाल सकते हैं. कूट कर जब आप लहसुन डालते हैं किसी भी भोजन में तो इसमें मौजूद एलिसिन के कारण रेसिपी की खुशबू और स्वाद तेज हो जाती है.

3. अक्सर शेफ अपनी चिकन रेसिपी में दोनों ही तरीके से लहसुन का इस्तेमाल करते हैं. जब वे मैरिनेट करते हैं चिकन को तो इसमें लहसुन का पेस्ट डालते हैं. फ्राई करके चिकन बनाते हैं तो कटा लहसुन डालते हैं. दोनों की मात्रा बराबर रखकर आप लहसुन का इस्तेमाल चिकन में कर सकते हैं.



Source link

Write A Comment