Last Updated:

Papad Ki Sabzi Recipe: राजस्थानी पापड़ की सब्जी एक आसान, झटपट बनने वाली और गर्मी के लिए बढ़िया डिश है. दही की हल्की ग्रेवी और मसालों का स्वाद इसे खास बनाता है. कम समय में बनने वाली ये रेसिपी रोज़ के खाने में नया स्वाद जोड़ देती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

राजस्थानी पापड़ की सब्जी

Papad Ki Sabzi Recipe: गर्मी का मौसम आते ही हर घर में एक ही सवाल होता है-आज ऐसा क्या बनाया जाए जो हल्का भी हो, जल्दी बन जाए और खाने में मजेदार भी लगे. ऐसे में राजस्थान की पारंपरिक रेसिपी “पापड़ की सब्जी” एकदम परफेक्ट ऑप्शन बन जाती है. ये डिश खास तौर पर उन इलाकों से आई है जहां पानी और हरी सब्जियां आसानी से नहीं मिलती थीं, इसलिए वहां सूखे मसालों और पापड़ से स्वादिष्ट खाना बनाया जाता था. पापड़ की सब्जी की खास बात ये है कि इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती, फिर भी इसका स्वाद इतना दमदार होता है कि एक बार खाओ तो बार-बार खाने का मन करे. दही की ग्रेवी इसे हल्का खट्टा और ठंडक देने वाला बनाती है, जो गर्मियों में पेट के लिए भी अच्छा रहता है, अगर आपके घर में अचानक मेहमान आ जाएं या फिर आप रोज़ की सब्जियों से बोर हो गए हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए एक बढ़िया बदलाव लेकर आएगी. चलिए अब जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

राजस्थानी पापड़ की सब्जी बनाने की रेसिपी
जरूरी सामग्री
-1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
-1/2 इंच अदरक (पिसा हुआ)
-1 हरी मिर्च (कटी हुई)
-1/2 कप दही
-1 चम्मच सरसों का तेल
-1 चुटकी हींग
-1 तेजपत्ता
-1 चम्मच जीरा
-1 चम्मच राई
-6-7 करी पत्ता
-1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
-1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
-1 चम्मच धनिया पाउडर
-लाल मिर्च पाउडर (स्वाद के हिसाब से)
-नमक (स्वाद के हिसाब से)
-2-3 पापड़

बनाने का तरीका
सबसे पहले पापड़ को हल्का सा सेक लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. अब एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर उसे अच्छी तरह गर्म करें, जब तेल से हल्का धुआं उठने लगे तब गैस धीमी कर दें. अब इसमें हींग, जीरा, राई, तेजपत्ता और करी पत्ता डालें. जब जीरा चटकने लगे, तब इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें और उसे अच्छे से भूनें. टमाटर नरम हो जाएं तो इसमें हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग नजर न आने लगे.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अब गैस धीमी रखें और फेंटा हुआ दही डालें. ध्यान रखें कि दही डालते समय लगातार चलाते रहें, नहीं तो दही फट सकता है. जब मसाला अच्छे से पक जाए और किनारों पर तेल दिखने लगे, तब इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से पानी डालें और नमक मिलाएं. करीब 10 मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकने दें. आखिर में पापड़ के टुकड़े डालें और गैस बंद कर दें. ज्यादा देर तक पापड़ को मत पकाएं, वरना वो ज्यादा नरम हो जाएंगे. अब आपकी गर्मागर्म और स्वाद से भरपूर पापड़ की सब्जी तैयार है.

क्यों है ये रेसिपी खास?
राजस्थानी पापड़ की सब्जी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि इसकी सादगी में भी खास है. इसमें कम चीजों से बेहतरीन स्वाद तैयार होता है. दही की वजह से ये सब्जी हल्की लगती है और गर्मी में खाने के बाद भारीपन महसूस नहीं होता.

सर्व करने का तरीका
इस सब्जी को आप गरम-गरम रोटी, पराठा या सादे चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालेंगे तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Source link

Write A Comment