Tamil Onion Chutney Recipe: आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई नई रेसिपी वायरल होती रहती है, लेकिन इन दिनों तमिल स्टाइल प्याज की तीखी चटनी ने लोगों का दिल जीत लिया है. इस चटनी का गहरा लाल रंग, मसालों की खुशबू और उसका चटपटा स्वाद देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाए, अगर आप भी रोज-रोज की दाल, सब्जी और एक जैसे खाने से बोर हो चुके हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके खाने का स्वाद पूरी तरह बदल सकती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और न ही किसी महंगे सामान की जरूरत पड़ती है.

किचन में मौजूद प्याज, लहसुन, मूंगफली और कुछ मसालों की मदद से सिर्फ 10 मिनट में यह शानदार चटनी तैयार हो जाती है. सोशल मीडिया पर तमिल शेफ शेरोन की यह रेसिपी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे इडली, डोसा, चावल यहां तक कि रोटी-पराठे के साथ भी खूब पसंद कर रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका दरदरा टेक्सचर और तड़के का जबरदस्त स्वाद है, जो इसे बाकी चटनियों से बिल्कुल अलग बनाता है.

इंटरनेट पर छाई तमिल स्टाइल प्याज की चटनी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक तमिल महिला शेफ की प्याज की चटनी लोगों के बीच खूब वायरल हो रही है. इस चटनी को देखकर ही लोग इसे घर पर ट्राय करने लगे हैं. इसकी वजह है इसका आसान तरीका और बेहद शानदार स्वाद. जिन लोगों के पास ज्यादा समय नहीं होता या जो जल्दी बनने वाली रेसिपी ढूंढते हैं, उनके लिए यह चटनी एकदम परफेक्ट है.

मिक्सर जार में तैयार करें खास बेस
इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार लें. उसमें दो बड़े कटे हुए प्याज डालें. इसके बाद तीन हरी मिर्च, 10 लहसुन की कलियां, थोड़ा फ्रेश करी पत्ता और थोड़ा हरा धनिया डाल दें. अब इसमें आधा कप हल्की सिकी हुई मूंगफली डालें. यही मूंगफली इस चटनी का असली स्वाद बढ़ाती है. इससे चटनी में हल्का क्रीमी टेक्सचर आता है और स्वाद भी काफी बढ़ जाता है.

मसालों का सही बैलेंस है जरूरी
अब उसी जार में आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. इसके बाद मिक्सर को लगातार चलाने की बजाय पल्स मोड पर चलाएं. चटनी को पूरी तरह स्मूद नहीं करना है. इसे थोड़ा दरदरा रखना जरूरी है. इसी वजह से खाते समय प्याज और मूंगफली का हल्का क्रंच महसूस होता है, जो इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
तड़के से आता है असली स्वाद
अब गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें दो बड़े चम्मच तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें आधा चम्मच जीरा और दो से तीन सूखी लाल मिर्च डालें. जैसे ही जीरा चटकने लगे और मिर्च हल्की भुन जाए, समझ लीजिए तड़का तैयार है. यही तड़का इस चटनी को खास खुशबू और तीखापन देता है.

धीमी आंच पर अच्छे से भूनें
अब मिक्सर में तैयार किया गया दरदरा पेस्ट कड़ाही में डाल दें. गैस की आंच धीमी रखें और लगातार चलाते हुए करीब 6 से 7 मिनट तक इसे भूनें. यह स्टेप बहुत जरूरी है क्योंकि अच्छी तरह भूनने से प्याज और लहसुन की कच्ची गंध खत्म हो जाती है. धीरे-धीरे चटनी का रंग गहरा होने लगता है और तेल किनारों से अलग दिखाई देने लगता है. यही संकेत है कि आपकी चटनी लगभग तैयार हो चुकी है.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment