Last Updated:

आज के समय में ब्रेड, कॉर्नफ्लेक्स, ओट्स और इंस्टेंट फूड्स नाश्ते का हिस्सा बन चुके हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि करीब 100 साल पहले भारतीय परिवार सुबह क्या खाते थे? उस दौर में नाश्ता पूरी तरह स्थानीय अनाज, मौसम और पारंपरिक रसोई पर आधारित होता था. दिलचस्प बात यह है कि उस समय की कई चीजें आज फिर से हेल्दी फूड के रूप में लोकप्रिय हो रही हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भारत का पुराना नाश्ता.

करीब एक सदी पहले भारत के ज्यादातर घरों में नाश्ता पैकेटबंद खाद्य पदार्थों से नहीं, बल्कि घर में उपलब्ध सामग्री से तैयार किया जाता था. अलग-अलग राज्यों में नाश्ते की परंपराएं अलग थीं, लेकिन एक बात लगभग हर जगह समान थी. खाना ताजा बनता था और स्थानीय अनाज का इस्तेमाल ज्यादा होता था. आइए जानते हैं जगह-जगह की रेसिपी.

आज जहां लोग बाजरा, ज्वार और रागी को सुपरफूड मानकर अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं, वहीं 100 साल पहले ये आम लोगों के रोजमर्रा के भोजन का हिस्सा थे. कई क्षेत्रों में सुबह बाजरे की रोटी, ज्वार की भाखरी या रागी से बने व्यंजन खाए जाते थे. इनसे लंबे समय तक पेट भरा रहता था और खेतों या दूसरे शारीरिक कामों के लिए ऊर्जा मिलती थी.

हर क्षेत्र का था अपना अलग नाश्ता
उत्तर भारत के कई इलाकों में सत्तू, दही, रोटी या गुड़ के साथ दिन की शुरुआत होती थी. दक्षिण भारत में इडली और डोसा जैसे व्यंजन आज जितने लोकप्रिय हैं, उनकी जड़ें भी काफी पुरानी हैं. पूर्वी भारत में चूड़ा-दही और पश्चिमी भारत में पोहा जैसे नाश्ते लंबे समय से लोगों की सुबह का हिस्सा रहे हैं.

मौसमी खाने को मिलती थी प्राथमिकता
उस समय लोग मौसम के अनुसार नाश्ता चुनते थे. गर्मियों में हल्की और ठंडी तासीर वाली चीजें खाई जाती थीं, जबकि सर्दियों में गुड़, घी और मोटे अनाज से बने व्यंजन ज्यादा पसंद किए जाते थे. इससे शरीर को मौसम के अनुसार पोषण मिलता था.

पैकेट नहीं, घर की रसोई थी असली ताकत
आज की तरह प्रोसेस्ड फूड या रेडी-टू-ईट विकल्प उपलब्ध नहीं थे. इसलिए ज्यादातर परिवार घर पर ही नाश्ता तैयार करते थे. इसमें ताजे अनाज, दालें, दही, छाछ और मौसमी सामग्री का इस्तेमाल होता था. यही वजह थी कि भोजन का संबंध सिर्फ स्वाद से नहीं, बल्कि जीवनशैली और स्थानीय संस्कृति से भी जुड़ा हुआ था.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

Write A Comment