Last Updated:
Samsung Galaxy S25 FE और Samsung Galaxy S25 Plus Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं. गैलेक्सी S25 FE की कीमत 50,580 रुपये और गैलेक्सी S25 Plus की कीमत 71,499 रुपये तक पहुंच गई है. बैंक ऑफर, EMI और एक्सचेंज डील्स के साथ यह शानदार मौका है…
अगर आप नया सैमसंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 50,000 से 70,000 रुपये के बीच है, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. अमेज़न पर सैमसंग गैलेक्सी S25 FE और सैमसंग गैलेक्सी S25 Plus दोनों स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है. इन दोनों डिवाइसेज पर 10,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
सबसे पहले बात करें सैमसंग गैलेक्सी S25 FE की, तो ये कंपनी का नया फैन एडिशन स्मार्टफोन है, जिसमें फ्लैगशिप जैसे फीचर्स कम कीमत में मिलते हैं. इसकी असली कीमत 59,999 रुपये है, लेकिन फिलहाल अमेज़न पर यह 50,580 रुपये में उपलब्ध है. यानी सीधे लगभग 9,400 रुपये की बचत हो जाएगी.
इसके अलावा अगर आप अमेज़न पे ICICI Bank कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 1,500 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है. इससे इसकी कीमत 50,000 रुपये से भी कम हो जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ग्राहक इस फोन को EMI पर भी खरीद सकते हैं, जिसकी शुरुआती किस्त 1,778 रुपये प्रति माह से शुरू होती है. साथ ही पुराने फोन के बदले 40,990 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है.
Galaxy S25 Plus पर भी छूट-अब बात करें सैमसंग गैलेक्सी S25 Plus की, तो यह पिछले साल का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है. इसकी कीमत फिलहाल Amazon पर 71,499 रुपये रखी गई है. बैंक ऑफर के तहत 2,100 रुपये तक की अडिशनल छूट भी मिल सकती है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत लगभग 69,000 रुपये तक पहुंच जाती है.
इस फोन पर भी एक्सचेंज और EMI ऑप्शन उपलब्ध हैं. ग्राहक 40,990 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं और 2,510 रुपये प्रति माह की आसान EMI पर इसे खरीद सकते हैं.
अगर आप इनमें से कोई भी फोन खरीदते हैं, तो अडिशनल पैसे देकर टोटल मोबाइल प्रोटेक्शन, स्क्रीन प्रोटेक्शन और दूसरे एड-ऑन सुविधाएं भी ले सकते हैं.
अगर आप लंबे समय तक चलने वाला प्रीमियम सैमसंग स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो गैलेक्सी S25 FE और गैलेक्सी S25 Plus दोनों अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं. खासतौर पर इस डिस्काउंट के साथ यह डील काफी आकर्षक बन जाती है.