Last Updated:
अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ स्वादिष्ट, हेल्दी और झटपट बनने वाली रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो सूजी रिंग्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. यह रेसिपी करीब 15 से 20 मिनट में तैयार हो जाती है और स्टीम व हल्का फ्राई करने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. जानिए इसे बनाने का आसान तरीका.
अगर आप भी सुबह नाश्ते में कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, लेकिन आपके पास समय कम है, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे खाने के बाद आप बार-बार बनाना चाहेंगे.
सुबह का यह स्वादिष्ट नाश्ता बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक फ्राई पैन में तेल गर्म करें. इसके बाद उसमें स्वादानुसार जीरा डालें. फिर सूजी और स्वादानुसार नमक डालकर हल्का भून लें. अब इसमें पानी डालें और मिश्रण को लगातार चलाते हुए करीब 10 मिनट तक पकाएं.
जैसे ही सूजी पानी में अच्छी तरह मिल जाए और मिश्रण तैयार हो जाए, गैस बंद कर दें. इसके बाद सूजी को थोड़ा ठंडा होने दें. हल्का ठंडा होने पर इसे आटे की तरह अच्छी तरह गूंध लें. फिर इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर हर गोले के बीच में उंगली की मदद से एक छोटा छेद कर दें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
रेसिपी एक्सपर्ट इशरत ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयार किए गए गोलों को स्टीमर में रखकर अच्छी तरह स्टीम करें. स्टीम होने के बाद इन्हें बाहर निकाल लें. इसके बाद परोसने से पहले हल्का फ्राई कर लें, जिससे इनका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
इसे फ्राई करने के लिए सबसे पहले फ्राई पैन में तेल गर्म करें. फिर उसमें जीरा और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें. इसके बाद स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें. आखिर में स्टीम किए हुए टुकड़ों को डालकर अच्छी तरह मिला लें और ऊपर से हरा धनिया छिड़ककर गरमा-गरम परोसें.
अगर आप सूजी से बने इन रिंग्स का स्वाद और बढ़ाना चाहते हैं, तो इनके साथ हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन की चटनी बनाकर परोस सकते हैं. इसके अलावा, बाजार में मिलने वाले टमाटर सॉस के साथ भी इसका आनंद लिया जा सकता है. इससे इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.
आप इस आसान रेसिपी से सुबह के नाश्ते के लिए सूजी से बनी स्वादिष्ट रिंग्स तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगता है. यह नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी माना जाता है और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.
बता दें कि सूजी में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है, जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है. यही वजह है कि इसे नाश्ते के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है. इसमें प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को आवश्यक पोषण देने और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं.