POCO M4 Pro 5G Price and Features: पोको का नया स्मार्टफोन Poco X4 Pro 5G बाजार में आने के लिए तैयार है. पोको ने भी नए फोन के स्वागत के लिए मंच तैयार कर लिया है. अगर आप 15,000 रुपये से कम कीमत वाला एक अच्छा फोन तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश Poco X4 Pro 5G पर पूरी हो सकती है. Poco X4 Pro 5G स्मार्टफोन 22 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा और इसी दिन से यह फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Flipkart Sale में Poco X4 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है. साथ में 2000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर आप इसे एसबीआई के क्रेडिट या डेबिट कार्ड (SBI Card) से खरीदते हैं तो आपको 1000 रुपये का डिस्काउंट बैंक की तरफ से दिया जाएगा. एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड (Axis Bank Credit Card) से फोन की खरीद करने पर 5 परसेंट का कैशबैक ऑफर (Cash Back Offer) किया जा रहा है. अगर आप इस फोन को आसान किस्तों पर खरीदना चाहते हैं तो आप 520 रुपये की मासिक EMI पर खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें-Noise की शानदार स्मार्टवॉच ColorFit Pulse Grand, हर किसी की कलाई में होगी फिट

खूबसूरत रंगों में उपलब्ध
यह फोन तीन खूबसूरत रंग कूल ब्ल्यू, पोको यैलो और पावर ब्लैक में आएगा. बेहतरीन साउंड के लिए फोन में डुअल स्टोरियो स्पीकर्स होंगे. इस फोन को 4जीबी तक की रैम और 64 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा.

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
पोको X4 प्रो 5G फोन में मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा. साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल दिया जाएगा. फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा.

 POCO M4 Pro 5G Price in India, POCO Smartphone Price, POCO Mobile Phone Price,

33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को करेगा सपोर्ट
बैटरी की बात करें को इस फोन में 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी जाएगी. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एक IR ब्लास्टर भी दिया जाएगा. फोन में कंपनी 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको Mediatek Dimensity 810 प्रोसेसर लगाया गया है.

Tags: 5G Smartphone, Mobile Phone, Poco, Smartphone



Source link

Write A Comment