केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज (रविवार को) मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके PM मोदी के बर्थडे के दिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के बारे में जानकारी दी। अमित शाह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर अगले 1 महीने तक चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम देश के हर जिले और हर विधानसभा में मनाया जाएगा। जानें मुंबई की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने क्या-क्या कहा।

पूरे एक महीने तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

अमित शाह ने कहा कि सारा एनडीए कुनबा और कई सारे स्वयंसेवी संगठन और कुल मिलाकर देश की जनता मिलकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान देश भर में चलाने वाले हैं। हम सब जानते हैं कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पहले गुजरात में और बाद में देश भर में भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक और कई जगह एक सप्ताह तक सेवा सप्ताह से वो जन्मदिन को मनाने का काम करते थे। लेकिन इस बार यह 1 महीने का होगा।

PM मोदी के कार्यकाल को पूरे हो रहे 25 साल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, ‘इस साल एक विशेष प्रयोजन है क्योंकि एक लंबी संगठनात्मक कार्य कारकिर्दी के बाद 7 अक्टूबर 2026 को पीएम मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री काल के 25 साल पूरा हो रहे हैं और अभी प्रधानमंत्री का कार्यकाल उनका चालू है। तो इस देश में बहुत कम लोग, बहुत कम नेता ऐसे मिलते हैं जो राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में और देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 साल तक जनसेवा का रिकॉर्ड रखते हैं।’

ये खबर अभी अपडेट हो रही है।





Source link

Write A Comment