Last Updated:
अगर आप मोमोज खाने के शौकीन हैं, तो आगरा के सिकंदरा स्थित दार्जिलिंग मोमोज पॉइंट का स्वाद जरूर चखिए. पिछले 18-20 वर्षों से यहां स्टीम, फ्राई और कुरकुरे मोमोज के साथ घर की बनी तीन खास चटनियां लोगों को लुभा रही हैं.
Agra Street Food: उत्तर प्रदेश के आगरा में मोमोज काफी प्रसिद्ध हो गए हैं. आगरा के हर चौराहे पर आपको मोमोज बिकते हुए दिख जाएंगे. आज हम आपको आगरा की एक ऐसी प्राचीन मोमोज की दुकान बताएंगे जहां आपको हर वैरायटी के मोमोज एक ही स्थान पर मिल जाएंगे. हम बात कर रहे हैं आगरा के सिकंदरा स्थित कारकुंज मार्ग पर ‘दार्जिलिंग मोमोज पॉइंट’ की. यहां के दुकानदार ने बताया कि वह पिछले 18 से 20 सालों से मोमोज बेच रहे हैं. उन्होंने बताया कि सबसे पहले आस-पास सिर्फ उन्हीं की दुकान हुआ करती थी.
दुकानदार ने कहा कि पुरानी दुकान और स्वादिष्ट मोमोज के कारण दूर-दराज से लोग उनके पास आते हैं. उन्होंने कहा कि शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक इतनी भीड़ रहती है कि पल भर की भी फुर्सत नहीं मिल पाती है. उन्होंने बताया कि वह मोमोज के साथ तीन तरह की चटनी देते हैं जिसमें लाल मोमोज चटनी, हरे धनिये की चटनी और शुद्ध मेयोनेज़ होती है. उनके यहां हर प्रकार के मोमोज जैसे सोया, पनीर, वेज, कॉर्न आदि स्टीम और फ्राई मोमोज मिलते हैं. इसके अतिरिक्त वह कुरकुरे मोमोज भी रखते हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं. उन्होंने बताया कि आगरा के कोने-कोने से शौकीन यहां मोमोज खाने आते हैं.
आगरा के कारगिल पेट्रोल पंप के पास पिछले 18 सालों से मोमोज बेच रहे युवक नितिन चौहान ने बताया कि वह सारा माल खुद ही कारीगरों के साथ मिलकर घर पर तैयार करते हैं. उन्होंने कहा कि घर में बनने के कारण यह पूरी तरह से शुद्ध और अच्छा होता है. उन्होंने कहा कि मोमोज के अंदर होने वाली फिलिंग चाहे वो वेज हो, पनीर हो, सोया हो या कॉर्न हो, अच्छी मात्रा में डाली जाती है. उन्होंने कहा कि लाल और हरी चटनी भी घर पर ही तैयार की जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लाल मोमोज की चटनी में टमाटर, प्याज और घर के मसालों के साथ खड़े मसाले भी डाले जाते हैं जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. इसके अतिरिक्त हरी चटनी ताजा हरा धनिया और लहसुन-अदरक के साथ तैयार की जाती है जो लोगों को काफी पसंद आती है. उन्होंने कहा कि कई लोग तो चटनी को पैक करा कर घर तक ले जाते हैं. दुकानदार नितिन ने बताया कि आगरा के कमला नगर, संजय पैलेस, सदर आदि तक से लोग यहां मोमोज खाने के लिए आते हैं.
आगरा के कारगिल कारकुंज रोड पर स्थित दार्जिलिंग मोमोज पॉइंट के मालिक नितिन चौहान ने बताया कि वह सबसे किफायती दामों में मोमोज देते हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके जैसे मोमोज आस-पास नहीं मिल सकते हैं.
उन्होंने कहा कि वेज स्टीम की एक प्लेट 40 रुपये है जिसमें मोमोज के 10 पीस आते हैं. पनीर स्टीम 60 रुपये है जिसमें 10 पीस मिलते हैं. उन्होंने कहा कि रेट काफी कम होने के कारण ग्राहक यहाँ आकर्षित होता है, क्योंकि रेट कम है और स्वाद सबसे बेहतरीन है जो अन्य दुकानों पर शायद ही कस्टमर को मिलता होगा. उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त वह फिंगर चिप्स भी रखते हैं जो खाने में बेहद कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं, इसके भी कई लोग दीवाने हैं.