Last Updated:
Chicken Soup Recipe : जमुई के कुक मनोज ने गर्मी के लिए हल्का, कम मसाले वाला प्रोटीन युक्त चिकन सूप की रेसीपी साझा की. उन्होंने बताया कि चिकन का यह सूप बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद है. इसको पीने से गर्मियों में भी ताकत आ जाती है.
जमुई: गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों का मन हल्का खाना खाने को करता है, लेकिन नॉनवेज लवर लोगों के लिए यह चुनौती इतनी बढ़ जाती है कि बिना मसालेदार नॉनवेज खाना लोगों को पसंद नहीं आता है. ऐसे में अगर आप भी नॉनवेज के शौकीन हैं, लेकिन गर्मियों में मसालेदार नहीं खाना चाहते हैं तो आप घर पर चिकन सूप ट्राई कर सकते हैं. जमुई के रहने वाले कुक मनोज बताते हैं कि आप घर पर बेहद आसान तरीके से हल्का और स्वादिष्ट चिकन सूप तैयार कर सकते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ शरीर को जरूरी पोषण भी देगा. उन्होंने कहा कि यह सूप खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है. जो गर्मी में कुछ पौष्टिक खाना चाहते हैं लेकिन तले-भुने या ज्यादा मसालेदार भोजन से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं.
इस तरह से घर पर बनाएं चिकन की रेसिपी
मनोज बताते हैं कि इस सूप को बनाने के लिए आप लगभग 200 से 250 ग्राम चिकन, एक छोटा प्याज, कुछ लहसुन की कलियां, थोड़ा अदरक, एक गाजर और स्वादानुसार नमक लें. सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद एक बर्तन में पानी डालकर चिकन, प्याज, अदरक, लहसुन और गाजर को एक साथ उबालें. जब चिकन अच्छी तरह पक जाए तो उसे निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में कर लें और फिर दोबारा सूप में मिला दें.
यदि चाहें तो ऊपर से थोड़ी काली मिर्च डाल सकते हैं. मनोज कहते हैं कि इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसमें अधिक मसालों की जरूरत नहीं पड़ती और चिकन का प्राकृतिक स्वाद पूरी तरह बरकरार रहता है. सूप को गुनगुना करके पीने पर इसका स्वाद और भी बेहतर लगता है.
प्रोटीन से भरपूर होता है यह सूप
चिकन सूप न केवल स्वादिष्ट होता है. बल्कि शरीर को प्रोटीन और तरल पदार्थ भी उपलब्ध कराता है. यदि आप गर्मी के दिनों में रात के खाने को हल्का रखना चाहते हैं या दिनभर की थकान के बाद कुछ आरामदायक पीना चाहते हैं, तो इस होममेड चिकन सूप को जरूर आजमा सकते हैं. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए उपयुक्त है और घर में मौजूद सामान्य सामग्री से आसानी से तैयार हो जाता है. कई लोग यह मानते हैं कि चिकन केवल मसालेदार रूप में ही स्वादिष्ट लगता है, लेकिन आप एक बार इस सूप को घर पर ट्राई जरूर कर सकते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें