Last Updated:
Ganesh Chaturthi 27000 per kg modak : भगवान गणेश को मोदक बेहद प्रिय हैं, इसलिए इस त्योहार पर मोदक की मांग सबसे ज्यादा होती है. लेकिन इस साल नासिक के विद्या विकास सर्कल पर स्थित मशहूर ‘सागर स्वीट्स’ (Sagar Sweets) ने मोदक को एक बिल्कुल नया और शाही अंदाज दे दिया है. इस दुकान ने एक ऐसा ‘गोल्डन मोदक’ पेश किया है, जिस पर 24 कैरेट सोने की असली परत चढ़ी हुई है. इस शाही और चमचमाते मोदक की कीमत 27,000 रुपये प्रति किलोग्राम है.
एक ऐसा ‘गोल्डन मोदक’ पेश किया है, जिस पर 24 कैरेट सोने की असली परत चढ़ी हुई है.
Ganesh Chaturthi 2026 : गणेश चतुर्थी का पावन त्योहार शुरू होते ही पूरे देश में बप्पा की भक्ति का रंग छा गया है. हर गली, मोहल्ले और घर में ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारे गूंज रहे हैं. विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के भोग और मोदक तैयार कर रहे हैं. इस बीच, महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जी हां, नासिक में इस बार गणेशोत्सव के दौरान एक ऐसा ‘गोल्डन मोदक’ चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे!
नासिक में बिक रहा 27,000 रुपये किलो का मोदक
भगवान गणेश को मोदक बेहद प्रिय हैं, इसलिए इस त्योहार पर मोदक की मांग सबसे ज्यादा होती है. लेकिन इस साल नासिक के विद्या विकास सर्कल पर स्थित मशहूर ‘सागर स्वीट्स’ (Sagar Sweets) ने मोदक को एक बिल्कुल नया और शाही अंदाज दे दिया है. इस दुकान ने एक ऐसा ‘गोल्डन मोदक’ पेश किया है, जिस पर 24 कैरेट सोने की असली परत चढ़ी हुई है.
View this post on Instagram