Last Updated:

Chicken Popcorn Recipe: आज हम आपको बारिश के मौसम में घर पर क्रिस्पी चिकन पॉपकॉर्न बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे. यह स्वादिष्ट व्यंजन कम समय में तैयार हो जाता है और इसे टोमैटो कैचप या मेयोनीज के साथ परोसा जा सकता है. इसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में जारी बारिश के मौसम में शाम के नाश्ते के लिए घर पर आसानी से क्रिस्पी चिकन पॉपकॉर्न बनाया जा सकता है. यह स्वादिष्ट व्यंजन घर में उपलब्ध कुछ सामग्री से तैयार किया जा सकता है और इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता. इसे खाने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करेगा. आइये जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

जानें चिकन पॉपकॉर्न की रेसिपी

चिकन पॉपकॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले लगभग 250 ग्राम बोनलेस चिकन को छोटे टुकड़ों में काट लें. जहां एक बड़े बाउल में चिकन के टुकड़े डालकर उसमें स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, थोड़ा अदरक-लहसुन का पेस्ट और आधा चम्मच गरम मसाला मिलाएं. इसके बाद एक चम्मच नींबू का रस डालकर सभी सामग्री को चिकन के साथ अच्छी तरह मिला लें. फिर चिकन को 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रखें ताकि मसाले अच्छी तरह मिल जाएं.

जानें कोटिंग की तैयारी

यहां एक अलग बाउल में एक अंडा फेंट लें. जबकि दूसरे बाउल में मैदा और थोड़ा कॉर्नफ्लोर लें. इसमें हल्का नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च डालकर मिला लें. अब मैरिनेट किए हुए चिकन के एक-एक टुकड़े को पहले अंडे में डुबोएं और फिर मैदा-कॉर्नफ्लोर के मिश्रण में अच्छी तरह लपेट दें. यदि अधिक क्रिस्पी चिकन पसंद है, तो चिकन के टुकड़े को दोबारा अंडे और मैदा के मिश्रण में कोट किया जा सकता है.

जानें चिकन तलने की प्रक्रिया

एक कड़ाही में तेल गरम करें. ध्यान रहे कि तेल बहुत ज्यादा तेज गरम न हो. अब एक-एक करके कोट किए हुए चिकन के टुकड़ों को गरम तेल में डालें. चिकन को मध्यम आंच पर धीरे-धीरे तलें, ताकि वह बाहर से कुरकुरा होने के साथ-साथ अंदर से भी अच्छी तरह पक जाए. चिकन पॉपकॉर्न को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. तैयार होने के बाद इसे प्लेट में निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.

जानें परोसने का तरीका

गरमा-गरम चिकन पॉपकॉर्न अब परोसने के लिए तैयार है. इसे टोमैटो कैचप, मेयोनीज या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसा जा सकता है. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला या बारीक कटी हरी धनिया डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. बारिश की शाम में परिवार के साथ बैठकर गरमा-गरम चिकन पॉपकॉर्न का आनंद लिया जा सकता है. बच्चों के लिए बनाते समय लाल मिर्च की मात्रा कम रखी जा सकती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Write A Comment